IPL 2018: बस एक हफ्ते का इंतजार, चढ़ने लगा खुमार 

IPL 2018: बस एक हफ्ते का इंतजार, चढ़ने लगा खुमार 

Bhaskar Hindi
Update: 2018-04-01 06:07 GMT
IPL 2018: बस एक हफ्ते का इंतजार, चढ़ने लगा खुमार 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 7 अप्रैल से शुरु होने वाले IPL 2018 का खुमार चढ़ना शुरt हो गया है। टीवी पर IPL के विज्ञापन आने शुरt हो गए हैं और फैंस भी IPL को लेकर खासे उत्साहित दिख रहे हैं। हर कोई अपनी फेवरिट टीम को चीयर्स करने के लिए तैयार है और अपनी टीम को चैंपियन बनता देखना चाहता है। लोगों में आईपीएल को लेकर किस तरह की दीवानगी है ये किसी से छिपी नहीं है लेकिन इस बार आईपीएल को लेकर खिलाड़ी भी खासे उत्साहित दिख रहे हैं। वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल भी आईपीएल को लेकर खासे एक्साइटेड हैं और उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपने एक्साइटमेंट को जाहिर किया है। IPL 2018 में गेल किंग्स इलेवन पंजाब टीम से खेलते नजर आएंगे और किंग्स इलेवन पंजाब के फैंस को उनसे खासी उम्मीदें हैं। 

गेल का ‘भांगड़ा’

 IPL 2018 के लिए गेल ने अपनी एक्साइटमेंट एक वीडियो के जरिए जाहिर की है। इस वीडियो में गेल हाल ही में रिलीज हुई बागी-2 के पंजाबी गाने मुंडिया पर भांगड़ा करते दिख रहे हैं। वीडियो में गेल एक यार्ट पर खड़े हैं और डांस कर रहे हैं। गेल की खुशी उनके डांस से झलक रही है। वीडियो में गेल के पीछे एक शख्स भी नजर आ रहा है जो उनकी फ्रैंचाइजी टीम किंग्स इलेवन पंजाब का नाम ले रहा है और गेल अपनी मस्ती में पंजाबी गाने पर डांस कर रहे हैं। 

वायरल हो रहा वीडियो

गेल के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। गेल के इस पंजाबी अवतार के वीडियो को सोशल मीडिया पर कुछ ही घंटों में करीब 20 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। इतना ही नहीं हजारों लोगों ने गेल के डांस के इस वीडियो को शेयर भी किया है। 

गेल से जुड़ी पंजाब की आस

क्रिस गेल को इस बार किंग्स इलेवन पंजाब ने 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइस पर खरीदा है और पंजाब को गेल से काफी उम्मीदें भी हैं। आपको बता दें कि आईपीएल ऑक्शन के दौरान दो बार नाम पुकारे जाने के बाद भी किसी भी टीम ने गेल पर दांव नहीं लगाया था लेकिन तीसरी बार नाम पुकारे जाने पर पंजाब ने उनके लिए बोली लगाई थी। पंजाब की ओर से गेल को खरीदे जाने पर बाकी की फ्रैंचाइजीस ने ताली बजाकर पंजाब का मजाक उड़ाया था। ऐसे में अब देखना ये है कि पंजाब का गेल को खरीदने का फैसला कितना सही साबित होता है। खैर एक बात तो साफ है कि गेल जिस दिन अपनी लय में होते हैं उनके ‘तूफान’ के सामने विरोधी टीम पूरी तरह से धराशायी हो जाती है।

Tags:    

Similar News