IPL : ‘दिल्ली डेयरडेविल्स’ का नाम हुआ ‘दिल्ली कैपिटल्स’, नया लोगो भी जारी

IPL : ‘दिल्ली डेयरडेविल्स’ का नाम हुआ ‘दिल्ली कैपिटल्स’, नया लोगो भी जारी

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-04 14:31 GMT
IPL : ‘दिल्ली डेयरडेविल्स’ का नाम हुआ ‘दिल्ली कैपिटल्स’, नया लोगो भी जारी
हाईलाइट
  • IPL के 12वें संस्करण के लिए दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपना नाम बदल दिया है।
  • दिल्ली की टीम का नया लोगो भी जारी किया गया है।
  • मंगलवार से इस टीम का आधिकारिक नाम दिल्ली कैपिटल्स हो गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लगभग एक दशक से दिल्ली की जिस टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में "दिल्ली डेयर डेविल्स" के नाम से जाना जाता था अब उस टीम को "दिल्ली कैपिटल्स" के नाम से जाना जाएगा। दिल्ली टीम की फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। नाम बदलने के साथ ही दिल्ली की टीम का लोगो भी बदल दिया गया है। बता दें कि पिछले सीजन्स में दिल्ली की टीम का परफॉर्मेंस अच्छा नहीं रहा है। शायद यही वजह है कि दिल्ली टीम के मालिकों ने नाम बदलने का फैसला लिया है।

टीम ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, "दिल्लीवासियों, दिल्ली कैपिटल्स को हैलो कहो!" इस ट्वीट के जरिए टीम ने अपने नए लोगो को भी पेश किया है। दिल्ली कैपिटल्स के लोगो में तीन टाइगर्स नजर आ रहे हैं। GMR के मालिक किरण गांधी और JSW ग्रुप के पार्थ जिंदल ने टीम के नए नाम और लोगो को पहली बार मीडिया के सामने पेश किया।

IPL टीम दिल्ली का नया नाम दिल्ली कैपिटल्स, अमेरिका की बास्केटबॉल लीग की टीम से प्रेरित है। अमेरिका में एक आइस हॉकी टीम का नाम वाशिंगटन कैपिटल्स है, जो कि नेशनल हॉकी लीग में खेलती है।

 

 

दिल्ली टीम के को-ओनर और चेयरमैन पार्थ जिंदल ने कहा, "हम भारत की राजधानी दिल्ली से जुड़े होने पर गर्व महसूस करते हैं।" उन्होंने कहा, "एक नए नाम, एक नए लोगो और एक नए रूप के साथ "दिल्ली कैपिटल्स" का विजन फील्ड पर और फील्ड के बाहर उच्च कोटी का प्रदर्शन कर प्रशंसकों का मनोरंजन करना है। हम प्रशंसकों को अपने पसंदीदा फ्रेंचाइजी से जुड़ने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव करना चाहते हैं। हम मानते हैं कि इस विजन को पूरा करने के लिए क्लब की पहचान बदलना जरूरी थी।"

दिल्ली टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने कहा, "मैंने एक क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में अपने समय में बहुत सारे उतार-चढ़ाव देखे हैं और महसूस किया है कि कभी-कभी कदम पीछे हटाना और नई शुरूआत करना कितना महत्वपूर्ण है।" उन्होंने कहा, "एक नई विचारधारा और दृष्टिकोण एक टीम को पुनर्जीवित कर सकती है।

बता दें कि दिल्ली की टीम ने अब तक एक बार भी IPL का खिताब अपने नाम नहीं किया है। दिल्ली की टीम ने 2008, 2009 संस्करणों में सेमीफाइनल में प्रवेश किया था, जबकि 2012 में प्लेऑफ में पहुंची थी। हालांकि उसके बाद से पिछले छह साल में वह लीग चरण में ही बाहर होती रही है। अब टीम को उम्मीद है कि नए नाम और बदले तेवर के साथ IPL12 में वह मैदान में धमाल मचाएगी। टीम को उम्मीद है कि वह पिछले सभी सीजन के प्रदर्शन को भुलाकर एक नई शुरूआत करेगी और पहली बार IPL का खिताब अपने नाम करेगी।

Similar News