धोनी ने रखा तिरंगे का मान, फैन ने बीच मैदान पर पोंछे माही के पैर

धोनी ने रखा तिरंगे का मान, फैन ने बीच मैदान पर पोंछे माही के पैर

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-10 14:10 GMT
धोनी ने रखा तिरंगे का मान, फैन ने बीच मैदान पर पोंछे माही के पैर
हाईलाइट
  • न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया।
  • न्यूजीलैंड ने रोमांचक मैच में भारत को 4 रन से हरा दिया।
  • मैच के बीच में एक फैन दौड़कर बीच मैदान पर आ गया और धोनी के पैर पोंछने लगा।

डिजिटल डेस्क, हैमिल्टन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में मेहमान टीम को हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने रोमांचक मैच में भारत को 4 रन से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। हालांकि मैच में चौके-छक्कों की बारिश के अलावा कुछ ऐसी भी घटना हुई, जिसने खिलाड़ियों से लेकर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दरअसल मैच के बीच में एक फैन दौड़कर बीच मैदान पर आ गया और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पैर पोंछने लगा। अपने कूल टैम्परामेंट के लिए माने जाने वाले धोनी के इस वीडियो ने एकबार फिर सभी फैंस का दिल जीत लिया है।

 

 

यह घटना उस वक्त हुआ जब न्यूजीलैंड की टीम बैटिंग कर रही थी। विकेट के पीछे खड़े धोनी ओवर होने के बाद टहल रहे थे। तभी एक फैन उजले पैजामे और कुर्ते में दौड़ता हुआ मैदान में आया। उसके हाथ में भारतीय तिरंगा भी था। धोनी के करीब आते ही वह धोनी के आगे नमस्तक हो गया। उसके हाथ में रखा तिरंगा जमीन को छू रहा था। धोनी ने जैसे ही यह देखा, उन्होंने सबसे पहले फैन के हाथ से तिरंगा छीन लिया और उसे जमीन को छूने से रोक लिया। इसके बाद वह फैन अपने कुर्ते से धोनी के जूते को साफ करने लगा। इतने देर में धोनी ने उसकी पीठ थपथपाते हुए मैदान से बाहर जाने को कहा। इसके बाद वह फैन भागकर मैदान से बाहर चला गया।

धोनी का यह वीडियो चंद सेकंड में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। धोनी के देश के झंडे के प्रति यह सम्मान देखकर फैंस का दिला जीत लिया। यह पहली बार नहीं है, जब फैन दौड़ते हुए मैदान में आकर धोनी का पैर छुआ है। इससे पहले भी करीब 14 बार फैंस ऐसा कर चुके हैं। धोनी के फैंस पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। हालांकि धोनी इस मैच में बैटिंग में अपना जलवा नहीं बिखेर सके और 2 रन बनाकर आउट हो गए। बता दें कि न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेले गए टी-20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में भारत को 4 रन से हराया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की और वनडे सीरीज में मिली हार का बदला लिया।

Similar News