क्रिकेट: रोहित ने कहा, धोनी भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तान

क्रिकेट: रोहित ने कहा, धोनी भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तान

IANS News
Update: 2020-02-03 12:00 GMT
क्रिकेट: रोहित ने कहा, धोनी भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तान
हाईलाइट
  • धोनी भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तान : रोहित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को देश का अब तक का सर्वश्रेष्ठ कप्तान बताया है। भारत के सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित ने हाल ही में एक शो में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने कहा, एमएस धोनी सबसे शांत क्रिकेटर हैं। इससे उन्हें मैदान पर अच्छे फैसले लेने में मदद मिली। उनके पास सभी तीनों आईसीसी खिताब हैं। इसके अलावा वह आईपीएल की भी कई ट्रॉफी जीत चुके हैं। वह भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं और इसकी वजह उनका शांत और सहज रवैया है जो वे तनाव और दबाव के क्षणों में भी बनाए रखते हैं।

रोहित ने साथ ही कहा, मैंने उन्हें कई युवा गेंदबाजों को दबाव में संभालते देखा है। वे उनके पास जाते हैं, उनके कंधे पर हाथ रखते हैं और उनसे बात करते हैं कि उन्हें क्या करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, जब कोई युवा खिलाड़ी सीनियर खिलाड़ियों से ऐसा व्यवहार हासिल करता है तो उसका विश्वास काफी बढ़ जाता है और वो टीम की जीत में अपना योगदान देना चाहता है।

 

Tags:    

Similar News