धोनी मैच फिनिश करने में मास्टर हैं : लैंगर

धोनी मैच फिनिश करने में मास्टर हैं : लैंगर

IANS News
Update: 2020-03-10 15:00 GMT
धोनी मैच फिनिश करने में मास्टर हैं : लैंगर
हाईलाइट
  • धोनी मैच फिनिश करने में मास्टर हैं : लैंगर

सिडनी, 10 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि उनकी टीम को सीमित ओवर क्रिकेट में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जैसे फिनिशर की तलाश है, जो मैच फिनिश करने में मास्टर हैं। आस्ट्रेलिया को हाल में दक्षिण अफ्रीका के हाथों वनडे सीरीज में 0-3 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है। आस्ट्रेलियाई टीम अब न्यूजीलैंड के साथ अपनी अगली वनडे सीरीज खेलेगी।

लैंगर ने दक्षिण अफ्रीका से रवाना होने से पूर्व कहा, हम भाग्यशाली रहे हैं कि अतीत में हमारे पास माइक हसी या माइकल बेवन जैसे खिलाड़ी रहे हैं जो फिनिशर के बेहतरीन मास्टर थे। एमएस धोनी भी इसके शानदार फिनिशर मास्टर हैं। जोस बटलर ने इंग्लैंड के लिए शानदार काम किया है।

धोनी ने पिछले साल विश्व कप के बाद से कोई भी मैच नहीं खेला है। इस साल आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए धोनी को आगामी आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

 

Tags:    

Similar News