french league: एम्बाप्पे के 50 गोल पूरे, पीएसजी ने निमेस को 3-0 से हराया

french league: एम्बाप्पे के 50 गोल पूरे, पीएसजी ने निमेस को 3-0 से हराया

Bhaskar Hindi
Update: 2019-02-25 05:21 GMT
french league: एम्बाप्पे के 50 गोल पूरे, पीएसजी ने निमेस को 3-0 से हराया
हाईलाइट
  • एम्बाप्पे ने फ्रेंच लीग में अपने 50 गोल पूरे किए
  • पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) ने फ्रेंच लीग के 25वें राउंड के मैच में निमेस को 3-0 से हराया

डिजिटल डेस्क, पेरिस। मौजूदा चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (PSG) ने शनिवार को फ्रांस के स्टार खिलाड़ी कीलियन एम्बाप्पे के 2 गोल की बदौलत फ्रेंच लीग के 25वें राउंड के मैच में निमेस को 3-0 से हराया। इस मैच में 2 गोल करने के साथ ही एम्बाप्पे ने फ्रेंच लीग में अपने 50 गोल भी पूरे कर लिए हैं। मैच में उनके अलावा क्रिस्टोफर एनकुनू ने भी 1 गोल किया। इस जीत के बाद पीएसजी के कुल 68 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में पहले स्थान पर मौजूद है। पीएसजी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद लील से 17 अंक आगे है। वहीं निमेस 36 अंकों के साथ 11वें पायदान पर खिसक गई है।  

 

Similar News