World cup 2019: शतक के मामलों में तीसरे नंबर पर पहुंचे रोहित शर्मा, गांगुली को पछाड़ा

World cup 2019: शतक के मामलों में तीसरे नंबर पर पहुंचे रोहित शर्मा, गांगुली को पछाड़ा

Bhaskar Hindi
Update: 2019-06-05 18:22 GMT
World cup 2019: शतक के मामलों में तीसरे नंबर पर पहुंचे रोहित शर्मा, गांगुली को पछाड़ा
हाईलाइट
  • दूसरे नंबर पर हैं विराट कोहली
  • पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर
  • रोहित ने खेली 122 रन की नाबाद पारी

डिजिटल डेस्क, लंदन। धुआंधार क्रिकेटर रोहित शर्मा वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर्स में सौरव गांगुली (22 सेंचुरी) को पछाड़कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर (49) और दूसरे नंबर पर विराट कोहली (41) हैं। बुधवार को वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में रोहित शर्मा ने नाबाद 122 रनों की पारी खेलकर ये मुकाम हासिल किया है। रोहित का का वनडे में ये 23वां शतक है। वर्ल्ड कप की बात करे तो रोहित का वर्ल्ड कप में ये दूसरा शतक है, इससे पहले उन्होंने 2015 में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ा था। तब उन्होंने 137 रन की पारी खेली थी।

 

 

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News