टीम खेलों में भी भारत दिखाएगा अपना दमखम, क्रिकेट और हॉकी से फैंस को है पदक की आस 

Commonwealth Games 2022 टीम खेलों में भी भारत दिखाएगा अपना दमखम, क्रिकेट और हॉकी से फैंस को है पदक की आस 

Manuj Bhardwaj
Update: 2022-07-28 16:41 GMT
टीम खेलों में भी भारत दिखाएगा अपना दमखम, क्रिकेट और हॉकी से फैंस को है पदक की आस 

डिजिटल डेस्क, बर्मिंघम। आज (28 जुलाई) से शुरु होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय फैंस को सभी खिलाड़ियों से मेडल्स की उम्मीदें होंगी, लेकिन देशवासियों को हॉकी टीम और कॉमनवेल्थ गेम्स मे पहली बार शामिल हुई भारतीय महिला क्रिकेट टीम, दोनों ही खेलों में मेडल्स की उम्मीद काफी ज्यादा रहने वाली है।

महिला क्रिकेट टीम है गोल्ड की दावेदार  

कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किए जाने के बाद से ही हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम गोल्ड मेडल की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। भारतीय टीम का हालिया प्रदर्शन भी इसकी पुष्टी कर रहा है। पिछले महीने श्रीलंका दौरे पर टी-20 और वनडे सीरीज को जीतने वाली भारतीय टीम कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की दावेदारी पेश करेगी। 

ये पांच खिलाड़ी दिलाऐंगे भारत को गोल्ड 

इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में अगर इन पांच खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया तो भारतीय महिला टीम गोल्ड मेडल जीतने में सफल हो जाएगा। इन खिलाड़ियों में कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा और राजेश्वरी गायकवाड़ शामिल हैं। इन पांच खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर ही भारतीय महिला टीम की मेडल की उम्मीदे टिकी हुई है। 

हॉकी में महिला-पुरुष दोनों टीमों से मेडल्स की आस 

पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाली मनप्रीत सिंह की हॉकी टीम से एक बार फिर फैंस को मेडल का उम्मीदें है। भारतीय हॉकी टीम ने पिछले कुछ सालों से लगातार दमदार प्रदर्शन करते हुए कई खिताब अपने नाम किए है, भारत साल 2018 में एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में गोल्ड और उसी साल एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में कामयाब रही थी। साल 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल से संतोष करने वाली भारतीय हॉकी टीम की नजरे इस बार गोल्ड मेडल पर होंगी। 

वहीं पिछले साल ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल से चूकने वाली महिला हॉकी टीम इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन कर मेडल जीतने की कोशिश करेगी। महिला हॉकी टीम ने 2018 के एशियन गेम्स और एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में सिल्वर मेडल जीतने में सफल रही थी, वही कॉमनवेल्थ गेम्स में टीम ने साल 2006 में अपना आखरी मेडल जीता था, जिसमें उन्होंने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला हॉकी टीम 16 साल के सूखे को खत्म कर मेडल जीतना चाहेगी। 
 

Tags:    

Similar News