आईओए ने 2020-21 सत्र के लिए सीजीए ऑफ इंडिया का गठन किया

आईओए ने 2020-21 सत्र के लिए सीजीए ऑफ इंडिया का गठन किया

IANS News
Update: 2020-07-28 14:31 GMT
आईओए ने 2020-21 सत्र के लिए सीजीए ऑफ इंडिया का गठन किया
हाईलाइट
  • आईओए ने 2020-21 सत्र के लिए सीजीए ऑफ इंडिया का गठन किया

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने 2020-21 सत्र के लिए भारतीय राष्ट्रमंडल खेल संघ (सीजीए आफ इंडिया) का गठन करने की मंगलवार को घोषणा की।

आईओए के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा और महासचिव राजीव मेहता सार्वजनिक विवाद के बीच सीजीए में समान भूमिकाएं निभाएंगे। बत्रा ने एसोसिएशन के सदस्यों को एक पत्र के माध्यम से संबोधित करते हुए इसकी घोषणा की।

बत्रा के अलावा समिति में आईओए के वरिष्ठ अधिकारियों आरके आनंद (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अनिल खन्ना (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) और आनंदेश्वर पांडे (कोषाध्यक्ष) को शामिल किया गया है।

उनके अलावा वीडी नानावटी, आदिले सुमरिवाला, कुलदीप वत्स, अजय सिंह, दुष्यंत चौटाला और अजित बनर्जी होंगे। केंद्रीय मंत्री और भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा और भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के प्रमुख रनिंदर सिंह समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

भारतीय राष्ट्रमंडल खेल संघ बर्मिघम में 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों सहित राष्ट्रमंडल देशों से जुड़े मामलों के संदर्भ में सीजीएफ के साथ काम करेगा। 2022 बर्मिघम राष्ट्रमंडल खेलों की शुरूआत 27 जुलाई से होगी।

- -आईएएनएस

Tags:    

Similar News