IPL 2018: फिर धोनी के पैर छूने पहुंचा फैन, Video देखें

IPL 2018: फिर धोनी के पैर छूने पहुंचा फैन, Video देखें

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-04 07:12 GMT
IPL 2018: फिर धोनी के पैर छूने पहुंचा फैन, Video देखें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। धोनी के प्रति फैंस की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है और समय समय पर ऐसी घटनाएं भी सामने आती रहती हैं जो बताती हैं कि धोनी फैंस में कितने लोकप्रिय हैं। ताजा मामला गुरुवार रात का है जब चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला जा रहा था। मैच के दौरान जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बल्लेबाजी कर रही थी और धोनी बाउंड्री के पास साथी खिलाड़ियों के साथ खड़े थे तभी एक फैन धोनी के पास पहुंचा और उनके पैर छुए। धोनी के पैर छूने आए इस फैन को सुरक्षाकर्मियों ने खिलाड़ियों से दूर किया। हालांकि पैर छून पहुंचे इस लड़के ने किसी और खिलाड़ी की तरफ देखा भी नहीं और सिर्फ धोनी के पैर छूकर वापस लौट गया। धोनी ने भी फैन को पैर छूने पर आशीर्वाद दिया और उसकी पीठ पर हाथ रखा। जिस वक्त ये सब हुआ धोनी के पास ही हसी भी मौजूद थे जो घटना से हैरान नजर आए लेकिन कैप्टन कूल हमेशा की तरह शांत नजर आए। 

 

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

 

फैन के धोनी के पैर छूने वाले इस वीडियो को आईपीएल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जब धोनी बाकी खिलाड़ियों से बात कर रहे थे तभी एक फैन भागते हुए उनके पास पहुंचा और उनके पैर छूकर वापस दौड़ लगा दी। इस दौरान कुछ सुरक्षाकर्मी भी फैन के पीछे भागते नजर आ रहे हैं। ये कोई पहली बार नहीं है जब कोई फैन धोनी के पैर छूने के लिए पहुंचा है। 

 

 

 

पहले भी हो चुका है ऐसा 

 

ये पहली बार नहीं है जब धोनी का कोई फैन उनके पैर छूने के लिए मैदान में आ गया। आईपीएल के इसी सीजन में पुणे में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान भी एक फैन धोनी के पैर छूने के लिए मैदान में घुस आया था और धोनी के पैर छुए थे। 

 

 

इससे पहले दिल्ली में विजय हजारे टूर्नामेंट के दौरान भी एक फैन धोनी के पैर छूने के लिए मैदान में पहुंच गया था। उसने धोनी के पैर छुए थे और धोनी ने भी उसे निराश न करते हुए ऑटोग्राफ दिया था। 

 

 

मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ हुए एक मैच में भी कुछ ऐसा ही नजार देखने को मिला था एक प्रशंसक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए मैदान में घुस आया था और धोनी के पैर छूए थे। 

Tags:    

Similar News