IPL 2018 : जीवा को आया गुस्सा, बोलीं फोटो खींचना बंद करो

IPL 2018 : जीवा को आया गुस्सा, बोलीं फोटो खींचना बंद करो

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-23 05:04 GMT
IPL 2018 : जीवा को आया गुस्सा, बोलीं फोटो खींचना बंद करो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की बेटी जीवा का एक और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जीवा काफी गुस्से में नजर आ रही हैं और फैंस को फोटो न खींचने की बात कहती हुई दिख रही हैं। वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए क्वालिफायर मैच से पहले का है। 

..जब जीवा को गुस्सा, बोली फोटो मत खींचो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में जीवा दाल चावल खाते हुए दिख रही हैं लेकिन तभी धोनी के फैन्स वहां पहुंच गए और उनकी फोटो क्लिक करने लगे। खाना खाते वक्त फोटो लिया जाना जीवा को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने क्यूट अंदाज में उंगली दिखाते हुए फैंस से फोटो न खींचने की बात कही। जीवा के मना करने के बाद भी फैंस नहीं माने और जीवा की फोटो और वीडियो बनाते रहे। जीवा क्यूट अंदाज में फोटो न लेने के लिए कह रही थीं और उन्होंने तब तक खाना नहीं खाया जब तक फैंस ने फोटो लेना बंद नहीं कर दिए। 

बेटी जीवा के साथ माही से शेयर किया वीडियो

जीवा के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर होते रहते हैं। कभी महेन्द्र सिंह धोनी तो कभी उनकी पत्नी साक्षी जीवा के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। पुणे में लीग मुकाबलों का अंतिम मैच खेलने के बाद भी महेन्द्र सिंह धोनी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था इस वीडियो में जीवा पापा धोनी की उंगली पकड़कर ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते नजर आ रहे थे और वीडियो के अंत में धोनी और जीवा ने कैमरे की तरफ देखकर बाय-बाय भी किया था। धोनी और जीवा के इस वीडियो को भी लोगों ने खासा पसंद किया था और ये वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था। तब धोनी ने वीडियो शेयर करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स टीम की तरफ से पुणे में सीएसके का सरोर्ट करने आए लोगों का शुक्रिया अदा किया था।

आपको बता दें कि आईपीएल-11 में वैसे तो चेन्नई का एमए चिदंबरम चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड था लेकिन बाद में कावेरी जल बंटवारे को लेकर हुए प्रदर्शन के चलते पुणे को इस सीजन के लिए चेन्नई का होम ग्राउंड बनाया गया था। यहां भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को फैंस का भरपूर समर्थन मिला और इसी समर्थन के लिए धोनी ने फैंस का शुक्रिया अदा किया। 

Tags:    

Similar News