IPL Auction : 2 दिन में 169 खिलाड़ियों पर लगे 432 करोड़ रुपए

IPL Auction : 2 दिन में 169 खिलाड़ियों पर लगे 432 करोड़ रुपए

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-28 14:01 GMT
IPL Auction : 2 दिन में 169 खिलाड़ियों पर लगे 432 करोड़ रुपए

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। IPL Auction 2018 के दूसरे दिन की नीलामी भी रविवार को खत्म हो गई है। इस साल IPL 2018 में दो दिनों के अंदर कुल 169 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी टीमों ने जमकर रुपया बहाया है। इन 169 खिलाड़ियों पर इस सीजन में 431 करोड़, 70 लाख रुपए लगाए गए हैं। इन खिलाड़ियों पर रुपया खर्च करने वाली फ्रेंचाइजी टीमों में सबसे आगे चेन्नई सुपर किंग्स है। उसके बाद दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस का नाम आता है।

नीलामी के दोनों ही दिन इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स (12.5 करोड़) का जलवा कायम रहा है। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी जयदेव उनादकत (11.5 करोड़) दूसरे नंबर पर इस बार समसे महंगे खिलाड़ी शाबित हुए हैं। बेन लगातार दूसरे साल IPL में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। दोनों ही खिलाड़ियों को इस बार राजस्थान रॉयल्स ने मोटी रकम देकर खरीदा है। इनके बाद केएल राहुल (11 करोड़) और मनीष पांडे (11 करोड़) का नंबर आता है। केएल राहुल को किंग्स इलेवन पंजाब और मनीष को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा है।

किस फ्रेंचाइजी ने खरीदे कितने खिलाड़ी ?
इस बार IPL सीजन 11 में खिलाड़ियों पर सबसे अधिक रुपया चेन्नई सुपर किंग्स ने बहाया है। सबसे ज्यादा खिलाड़ी भी इसी टीम ने खरीदे हैं। चेन्नई ने अधिकतम 25 खिलाड़ी अपनी टीम में शामिल किए। उनके पास करीब 6.5 करोड़ रुपये की रकम बच गई। इसके अलावा दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस ने भी 25-25 खिलाड़ी पूरे किए। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सिर्फ 19 खिलाड़ियों को अपनी टीम का हिस्सा बनाया। उनकी टीम सबसे छोटी रही। इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 24 खिलाड़ियों को अपनी टीम का हिस्सा बनाया।

नेपाल का पहला क्रिकेट खिलाड़ी IPL में शामिल
इस बार का IPL नेपाल क्रिकेट के लिए भी काफी अच्छी खबर लेकर आया है। नेपाल के क्रिकेट खिलाड़ी लेग स्पिनर संदीप लेमीछान को IPL में खरीदार मिल गया है। इसके साथ ही उनका नाम भी इतिहास में दर्ज हो गया। वह IPL में चुने जाने नेपाल के पहले खिलाड़ी बन गए। संदीप को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा है।

अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए IPL की सौगात
इस बार का IPL नेपाल के साथ-साथ पुराने क्रिकेट मित्र अफगानिस्तान के लिए भी काफी सौगातें लेकर आया है। इस बार के सीजन 11 में अफगानी स्पिनर मुजीब जारदान को किंग्स इलेवन पंजाब ने 4 करोड़ रुपए देकर खरीद लिया है। इसके बाद लेफ्ट आर्म चाइनामैन जहीर खान को राजस्थान ने 60 लाख रुपये में खरीदा। वह IPL में बिकने वाले चौथे अफगान खिलाड़ी बन गए।

Tags:    

Similar News