IPL 2018 : मुंबई में ही खेलेंगे रोहित एंड पंड्या ब्रदर्स, CSK में धोनी-रैना-जडेजा

IPL 2018 : मुंबई में ही खेलेंगे रोहित एंड पंड्या ब्रदर्स, CSK में धोनी-रैना-जडेजा

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-02 17:34 GMT
IPL 2018 : मुंबई में ही खेलेंगे रोहित एंड पंड्या ब्रदर्स, CSK में धोनी-रैना-जडेजा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2018 का रोमांच बहुत ही जल्द आने वाला है। IPL 2018 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 27 जनवरी को होने वाली है। इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स अपने तीन खिलाड़ियों कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, IPL सुपरस्टार सुरेश रैना और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को रिटेन करने के लिए तैयार है। ड्वेन ब्रावो अगर फिट रहते हैं तो उन्हें राइट टू मैच कार्ड से लिया जा सकता है। सनराइजर्स हैदराबाद का भी डेविड वॉर्नर को रिटेन करना तय है। वह प्रतिभाशाली दीपक हुड्डा को भी तीन करोड़ रूपए खर्च करके रिटेन कर सकता है।

वहीं मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स 27 जनवरी को होने वाली IPL नीलामी से पहले कप्तान रोहित शर्मा तथा पंड्या बंधुओं हार्दिक और कृणाल को रिटेन कर सकता है। बीसीसीआई अधिकारियों ने कहा है कि कप्तान रोहित शर्मा रिटेन करने के लिए स्वाभाविक पसंद है। उनकी अगुवाई में टीम ने तीन IPL खिताब जीते। हार्दिक पंड्या मैच विजेता है और तीसरा खिलाड़ी कृणाल पंड्या हो सकता है। जबकि दिल्ली डेयरडेविल्स ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर को टीम में बनाए रख सकता है।

 


अधिकारी ने कहा है कि मुंबई इंडियन्स पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने की वकालत करता है। ये पांचों उसके मैच विजेता हैं और अगर वे अपनी रणनीति बदलते हैं तो यह हैरानी भरा होगा। वहीं राजस्थान रॉयल्स स्टीव स्मिथ को रिटेन कर सकता है. उन्होंने पिछले दो सत्र राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के साथ बिताए थे।

खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए आखिरी तारीख चार जनवरी है और ऐसे में लगभग सभी फ्रेंचाइजी ने तय कर लिया है कि उन्हें किन खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखना है और किन्हें उन्हें राइट टू मैच (RTM) कार्ड से खरीदना है।

बता दें कि IPL में यदि कोई टीम दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को रिटेन करती है तो उसको 21 करोड़ ( पहले खिलाड़ी के लिये 12.5 करोड़ और दूसरे के लिये 8.5 करोड़ रूपये) खर्च करने होंगे। इसके बजाय अंतरराष्ट्रीय स्तर के तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने पर 33 करोड़ रूपए (पहले के लिये 15 करोड़, दूसरे के लिए 11 करोड़ और तीसरे के लिए सात करोड़ रूपए) खर्च करने होंगे।

Similar News