IPL 2018 : खुल गया मिस्ट्री गर्ल का राज

IPL 2018 : खुल गया मिस्ट्री गर्ल का राज

Bhaskar Hindi
Update: 2018-05-02 05:19 GMT
IPL 2018 : खुल गया मिस्ट्री गर्ल का राज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली । आईपीएल-11 की मिस्ट्री गर्ल का राज खुल गया है, ये वही लड़की है जिसे चेन्नई सुपर किंग्स के मैचों के दौरान स्टेडियम में देखा जा रहा है। हर चौके-छक्के और विकेट पर स्टेडियम में मौजूद कैमरामैन उसे फॉलो करते हैं और बार-बार उसे स्क्रीन पर दिखाया जाता है। सोशल मीडिया पर भी इस लड़की को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाते रहे हैं और कुछ लोगों ने तो उसे पारले जी बिस्कुट के रैपर पर छपने वाली छोटी बच्ची तक बता दिया था लेकिन सच इससे बिलकुल अलग है। 

मालती है "मिस्ट्री गर्ल" का नाम

मिस्ट्री गर्ल का नाम मालती चहर है जो क्रिकेटर दीपक चहर की बड़ी बहन है। दीपक चहर आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी हैं जो फिलहाल मांसपेशियों के खिंचाव के चलते आईपीएल से कुछ हफ्तों के लिए बाहर हो गए हैं। मालती चेन्नई सुपरकिंग्स के हर मैच में स्टेडियम में नजर आती हैं और उनके रिएक्शन्स कैमरे में कैद होते रहते हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के प्रति उनकी दीवानगी की वजह भाई दीपक चहर नहीं बल्कि महेन्द्र सिंह धोनी हैं।

धोनी की फैन हैं मालती

मालती धोनी की बहुत बड़ी फैन हैं और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धोनी के साथ की फोटो भी शेयर की है। मिस्ट्री गर्ल मालती चहर के बारे में आपको बता दें कि वो मिस दिल्ली कॉन्टेस्ट की सेकंड रनर अप रह चुकी हैं और मॉडलिंग भी करती थीं। अभी मालती फिल्मों में अपना करियर बनाने की कोशिश कर रही हैं। 

दोनों भाई हैं क्रिकेटर 

मालती चहर के दोनों भाई दीपक चहर और राहुल चहर क्रिकेटर हैं। दीपक आईपीएल-11 में चेन्नई सुपर किंग्स से खेल रहे हैं तो वहीं राहुल चहर मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा है। राहुल चहर को मौजूदा सीजन में अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। पिछले सीजन की बात करें तो दोनों चहर भाई पुणे सुपरजाइंट्स टीम का हिस्सा थे। दीपक चहर जहां राइट ऑर्म फॉस्ट बॉलर हैं तो वहीं राहुल लेग स्पिनर हैं। दोनों ही भाईयों के क्रिकेटर होने के बावजूद धोनी के मालती की दीवानगी इतनी ज्यादा है कि वो धोनी को चियर करने हर मैच में स्टेडियम में मौजूद रहती हैं। 

Similar News