ISL : एटलेटिको मैड्रिड के पूर्व कोच सीजर फर्नांडो बने जमशेदपुर FC के नए कोच

ISL : एटलेटिको मैड्रिड के पूर्व कोच सीजर फर्नांडो बने जमशेदपुर FC के नए कोच

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-21 14:53 GMT
ISL : एटलेटिको मैड्रिड के पूर्व कोच सीजर फर्नांडो बने जमशेदपुर FC के नए कोच
हाईलाइट
  • एटलेटिको मैड्रिड के पूर्व कोच रहे हैं सीजर फर्नांडो।
  • सीजर फर्नांडो बने जमशेदपुर FC के नए कोच।
  • स्पेनिश क्लब वैलेंसिया से भी खेल चुके हैं सीजर फर्नांडो।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने एटलेटिको मैड्रिड के पूर्व कोच सीजर फर्नांडो को ISL के आने वाले नए सीजन के लिए हेड कोच नियुक्त किया है। 58 वर्षीय सीजर जल्द ही इस क्लब को ज्वाइन करेंगे। वह जमशेदपुर क्लब के पूर्व कोच स्टीव कोपेल की जगह लेंगे। स्टीव ने हाल ही में इस क्लब को छोड़कर कोलकाता के क्लब एटलेटिको डी कोलकाता के साथ डील की है।

सीजर के जमशेदपुर FC से जुड़ने से इस क्लब के डायरेक्टर सुनील भास्करन बहुत खुश हैं। भास्करन ने कहा है, "हम सीजर का जमशेदपुर FC में स्वागत करते हैं। सीजर इस जॉब के लिए सबसे सही व्यक्ति हैं। हमें उनपर पूरा भरोसा है और हम उम्मीद करते हैं कि उनके कोचिंग में यह टीम कई सारी ट्रॉफियां जीतने में कामयाब होगी।"

वहीं सीजर भी इस क्लब को ज्वाइन कर बहुत खुश हैं। उन्होंने जमशेदपुर FC के आगामी सीजन के रोड मैप को लेकर कहा कि उनके लिए कामयाबी का मतलब है अच्छा खेल दिखाना और दर्शकों को इंटरटेन करना। उनका सारा फोकस टीम को इस सीजन के लिए कड़ी ट्रेनिंग देने और अधिक से अधिक कॉम्पिटीटिव बनाने पर है। सीजर ने कहा, हमारा पूरा फोकस ट्रेनिंग सेशन में सभी खिलाड़ियों को अपना बेस्ट दिलवाने का होगा। इसके साथ ही हमारा लक्ष्य सभी मैचों में दूसरी टीमों को कड़ी टक्कर देने का होगा। हम वन मैच एट ए टाइम वाली रणनीति पर चलेंगे और सभी मैचों को फाइनल मैच की तरह खेलेंगे। इसके लिए सभी खिलाड़ियों को हार्ड वर्क, पैशन, सेक्रीफाइस, टीम वर्क के साथ खेलने की जरूरत है।

सीज़र फर्नांडो जिमेनेज लंबे समय तक स्पेनिश लीग में कोच रहे हैं। उन्होंने अपना जीवन एक खिलाड़ी के रूप में शुरू किया था। वे कई स्पेनिश क्लबों के लिए खेले, जिसमें से वैलेंसिया प्रमुख है। उन्होंने स्पेनिश क्लब एटलेटिको मैड्रिड में कई सालों तक कोचिंग दी है।

बता दें कि 2014 से शुरु हुए ISL ने अब तक के चार सीजन में खूब नाम कमाया है। इस लीग में कुल दस टीमें हैं। यह लीग नवम्बर में शुरु होती है। अब तक के चार सीजन में एटलेटिको डी कोलकाता (2014 और 2016) और चैन्नयन FC (2015 और 2017) ने यह लीग खिताब दो-दो बार जीता है।

Similar News