माही ने 'धोनी पवेलियन' का उद्घाटन करने से किया मना, दिया ये दिलचस्प जवाब

माही ने 'धोनी पवेलियन' का उद्घाटन करने से किया मना, दिया ये दिलचस्प जवाब

Bhaskar Hindi
Update: 2019-03-07 06:47 GMT
माही ने 'धोनी पवेलियन' का उद्घाटन करने से किया मना, दिया ये दिलचस्प जवाब

डिजिटल डेस्क, रांची। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच झारखंड की राजधानी रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (JSCA) में खेला जाना है। ये स्टेडियम भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का होम ग्राउंड है। धोनी ने इस ग्राउंड में बहुत मैच खेले हैं। वानखेड़े स्टेडियम में सुनील गावस्कर स्टैंड और फिरोजशाह कोटला में वीरेन्द्र सिंह सहवाग गेट की तरह झारखंड में (JSCA) ने धोनी पवेलियन तैयार करवाया है। जहां अंग्रेजी के बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है एमएस धोनी पवेलियन। झारखंड किक्रेट संघ इस पवेलियन का उद्घाटन धोनी से करवाना चाहता था, लेकिन एमएस धोनी ने एक दिलचस्प जवाब देते हुए इसका उद्घाटन करने से मना कर दिया। 

(JSCA) के सचिव देबाशीष चक्रवर्ती ने बुधवार को बताया कि, ‘पिछले साल एजीएम (वार्षिक बैठक) में स्टेडियम के नॉर्थ ब्लॉक का नामकरण धोनी के नाम पर करने का फैसला लिया गया था। हमने धोनी से इस मामले में बात की और आग्रह किया, लेकिन उन्होंने बहुत सहज-सरल तरीके से मना कर दिया। देबाशीष ने कहा धोनी अब भी पहले की तरह विनम्र हैं। 

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को होने वाला मैच महेंद्र सिंह धोनी का अपने गृहनगर रांची में अंतिम मैच हो सकता है और (JSCA) के शीर्ष अधिकारी ने कहा कि उन्होंने इसके लिये कोई विशेष योजना नहीं बनाई हुई है। गौरतलब है कि चर्चा काफी पहले से है कि ICC क्रिकेट विश्व कप 2019 के बाद धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। आईपीएल में रांची के मैदान पर कोई मैच होना नहीं है, ऐसी स्थिति में ये अंतिम मैच माना जा सकता है। 

  

Similar News