रांची वाले धोनी की बेटी जीवा का मलयाली अवतार, वीडियो हुआ वायरल

रांची वाले धोनी की बेटी जीवा का मलयाली अवतार, वीडियो हुआ वायरल

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-26 04:32 GMT
रांची वाले धोनी की बेटी जीवा का मलयाली अवतार, वीडियो हुआ वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन क्रिेकेट टीम के फॉर्मर कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी इन दिनों सोशल मीडिया पर सबसे "पॉपुलर स्टार किड्स" हैं। जीवा पिछले कुछ महीनों पर अपने पापा महेंद्र सिंह धोनी से भी ज्यादा सुर्खियों में है और अभी से सोशल मीडिया पर जीवा की "क्यूट हरकतें" वायरल होने लगीं हैं। इस बार जीवा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है, उसमें जीवा हिंदी या इंग्लिश में नहीं, बल्कि "मलयाली भाषा" में गाना गा रहीं हैं। 36 सेकंड के इस वीडियो में जीवा बहुत ज्यादा क्यूट लग रहीं हैं और उनके एक्सप्रेशन भी काफी क्यूट हैं। इस वीडियो को अब तक 1.90 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। महेंद्र सिंह धोनी मूल रुप से रांची के हैं, लेकिन उनकी बेटी मलयाली में गाना गा रही है, जो काफी हैरान करने वाला है। 

कृष्ण भजन गा रहीं हैं जीवा

इस वीडियो में जीवा धोनी जो गाना गा रही है, वो असल में एक "कृष्ण भगवान का भजन है", जो "मलयाली" भाषा में है। इस गाने का नाम "Ambalapuzhai Unnikannanodu Nee.." है और ये गाना साल 1991 में आई मशहूर फिल्म "अद्वैतम" का है। इस वीडियो में जीवा धोनी बड़े ही क्यूट अंदाज में इस गाने को गा रहीं हैं। इसमें खास बात ये है कि इस गाने को गाते वक्त जीवा एक बार भी कहीं अटकी नहीं या भूली नहीं। जीवा की प्यारी सी आवाज में गाए गए इस भजन को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने जीवा के इस गाने पर सवाल भी किए हैं। कई यूजर्स का कहना है कि "जीवा इतनी छोटी हैं, लेकिन फिर भी जीवा ने मलयाली भाषा ने कैसे सीखी?" 

ये कोई पहली बार नहीं है जब जीवा धोनी का "म्यूजिक लव" देखने को मिल रहा है। इससे पहले भी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान धोनी की वाइफ साक्षी ने जीवा का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें जीवा "पियानो" बजाते दिख रही थी।

Video: जीवा ने पापा धोनी से की शरारत, तो विराट चाचू की ली क्लास

जब "बेसन के लड्डू" के लिए लड़े धोनी और जीवा

हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी बेटी जीवा के साथ "बेसन के लड्डू" के लिए फाइट करते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जिसे काफी पसंद किया गया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए धोनी ने कैप्शन में लिखा है, "बेसन के लड्डू पर अटैक"। इस वीडियो में धोनी और जीवा एक-दूसरे के "बेसन का लड्डू" खाने के लिए लड़ रहे हैं। दोनों की लड़ाई का ये "क्यूट" सा वीडियो धोनी ने शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। आमतौर पर धोनी सोशल मीडिया पर इतने एक्टिव नहीं रहते हैं और उनकी वाइफ साक्षी ही हमेशा वीडियो और फोटो पोस्ट करती हैं, लेकिन इस बार धोनी ने खुद इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडयो को अब तक करीब 20 लाख लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में धोनी के पास एक "बेसन का लड्डू" है, जिसे वो अपनी बेटी जीवा के साथ शेयर कर रहे हैं।

कोहली के साथ भी मस्ती कर रही थीं जीवा

इससे पहले कैप्टन विराट कोहली ने भी धोनी की बेटी जीवा के साथ मस्ती का एक वीडियो अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्टन कोहली ने लिखा था, "जीवा से फिर मिला। इस मासूमियत के साथ रहना खुशकिस्मती है।" इस वीडियो में विराट जीवा के साथ बैठे हुए थे। घर के बाहर बने गार्डन में जीवा के साथ कैप्टन कोहली ने जीवा से पहले उनके पेट्स के बारे में बातचीत की। इसके बाद कोहली ने जीवा से पूछा- "कौन किया?" इस पर जीवा भी उनसे पूछती है, "कौन किया...कौन किया?" इसके बाद कोहली कहते हैं, "जीवा ने किया।" तो जीवा कहती है, "बिल्ली ने किया" और फिर जीवा "म्याऊं-म्याऊं" करने लगती है। इसके बाद कैप्टन कोहली भी "म्याऊं-म्याऊं" करने लगे।

Similar News