क्रिकेट से करोड़ों कमाने वाली मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन पुलिस सुरक्षा खर्च देने को तैयार नहीं

क्रिकेट से करोड़ों कमाने वाली मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन पुलिस सुरक्षा खर्च देने को तैयार नहीं

Tejinder Singh
Update: 2018-02-20 13:55 GMT
क्रिकेट से करोड़ों कमाने वाली मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन पुलिस सुरक्षा खर्च देने को तैयार नहीं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। क्रिकेट मैच से करोड़ों की कमाई करने वाली मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) मुंबई पुलिस सुरक्षा बंदोबस्त खर्च देने के लिए तैयार नहीं है। विश्वकप क्रिकेट का आयोजन हुए वर्षों बीत गए। लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया। गौरतलब है कि MCA पर सत्ताधारी दल के नेता का कब्जा है। सूचना अधिकारी कार्यकर्ता अनिल गलगली ने यह जानकारी हासिल की है। मुंबई पुलिस ने महानगर में आयोजित17 क्रिकेट मैचों के लिए पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई थी। इसके लिए MCA को 13.42 करोड़ का भुगतान करना है। लेकिन आजतक क्रिकेट संघ यह रकम नहीं अदा कर सका है। गलगली का कहना है कि MCA पर राकांपा सुप्रिमों शरद पवार और मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशिष शेलार के पैनल का कब्जा है। इसलिए मुंबई पुलिस के अधिकारी वसूली के लिए सख्ती नहीं बरत पा रहे हैं।

सुरक्षा खर्च के भुगतान के लिए तैयार नहीं MCA
RTI कार्यकर्ता गलगली ने मुंबई पुलिस से पिछले 10 वर्ष के दौरान हुए क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए उपलब्ध कराए गए, पुलिस बंदोबस्त और उसके शुल्क की जानकारी मांगी थी। जन सूचना अधिकारी और सहायक पुलिस आयुक्त (समन्वय) तानाजी सुरुलकर ने जानकारी दी है, जिसके अनुसार तीन आयसीसी टी-20 क्रिकेट विश्वकप, महिला विश्वकप, प्रैक्टिस मैच, टेस्ट और वन-डे मैच सहित कुल17 मैचों के लिए पुलिस सुरक्षा मुहैया कराया गया था। इसके लिए MCA को कुल 13 करोड़ 41 लाख 74 हजार 177 रुपए बतौर शुल्क अदा करना है। लेकिन 62 महीनोंबाद भी इसका भुगतान नहीं हो सका है।

अदा करने हैं 13.42 करोड़ रुपए
मुंबई पुलिस की रकम 62 महीने बाद भी बकाया है। लेकिन मुंबई पुलिस इस पर ब्याज नहीं वसूलना चाहती। इसके पहले MCA ने वर्ष 2008 से 2011 के दौरान हुए मैच के सुरक्षा बंदोबस्त के लिए 34 करोड़ 33 लाख 44 हजार 618 अदा किए थे। यह रकम इंडिया विन स्पोर्ट्स प्राईवेट लिमिटेड ने किश्तों में अदा किया था। उस रकम पर भी मुंबई पुलिस ने किसी तरह का ब्याज नहीं वसूला था।। गलगली ने इसके पहले 2016 में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पुलिस आयुक्त को पत्र भेजा था। लेकिन मुंबई पुलिस ने किसी भी तरह की कारवाई नहीं की।

Similar News