मेरा पुरस्कार लड़कियों को फुटबाल में आने के लिए प्रेरित करेगा : बेमबेम देवी

मेरा पुरस्कार लड़कियों को फुटबाल में आने के लिए प्रेरित करेगा : बेमबेम देवी

IANS News
Update: 2020-01-27 15:30 GMT
मेरा पुरस्कार लड़कियों को फुटबाल में आने के लिए प्रेरित करेगा : बेमबेम देवी
हाईलाइट
  • मेरा पुरस्कार लड़कियों को फुटबाल में आने के लिए प्रेरित करेगा : बेमबेम देवी

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। पद्मश्री पुरस्कार पाने वाली पहली महिला फुटबाल खिलाड़ी ओइनाम बेमबेम देवी ने अपना पुरस्कार देश की महिला फुटबाल को समर्पित किया है और कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि इससे कई लड़कियां इसमें आगे आएंगी।

पूर्व भारतीय कप्तान को 2017 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

39 वर्षीय बेमबेम ने कहा, यह भारत में महिला फुटबाल की पहचान के लिए है। यह उन सभी के लिए आखें खोलने वाला है जो मानते हैं कि आप भारत में महिला फुटबाल नहीं खेल सकते। मुझे उम्मीद है कि यह सभी लड़कियों और उनके माता-पिता को यह विश्वास दिलाएगा कि आप भी इस खेल में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।

उन्होंने कहा, इस साल भारत में अंडर-17 महिला विश्व कप होने हैं। यह पद्मश्री पुरस्कार इसमें खेलने वाली लड़कियों के लिए है और उनके लिए है जो कुछ साल बाद यह खेल खेलेंगी।

Tags:    

Similar News