Asian games 2018 : जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा होंगे भारतीय दल के ध्वजवाहक

Asian games 2018 : जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा होंगे भारतीय दल के ध्वजवाहक

Bhaskar Hindi
Update: 2018-08-10 10:52 GMT
हाईलाइट
  • इसके लिए स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को भारतीय दल का ध्वजवाहक घोषित किया गया।
  • जकार्ता में 18 अगस्त से एशियाई खेलों का आगाज होने वाला है।
  • यह घोषणा IOA के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने शुक्रवार को दल के लिए आयोजित विदाई समारोह के दौरान की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को जकार्ता में 18 अगस्त से होने वाले एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के लिए भारतीय दल का ध्वजवाहक घोषित किया गया। यह घोषणा इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने शुक्रवार को दल के लिए आयोजित विदाई समारोह के दौरान की। 

 

20 वर्षीय नीरज राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन हैं और पिछले महीने फिनलैंड में सावो खेलों में भारत को स्वर्ण पदक जिताया था। नीरज ने 2017 में एशियाई एथलेटिक चैंपियनशिप में 85.23 मीटर के जेवलिन थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा उन्होंने पोलैंड में 2016 आईएएएफ विश्व अंडर -20 चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले एशियाई खेलों में पूर्व हॉकी कप्तान सरदार सिंह भारत के ध्वजवाहक थे। दक्षिण कोरिया के इचियोन में हुए 2014 एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने 57 मेडल जीते थे, जिसमें 11 स्वर्ण, 10 रजत और 36 कांस्य पदक शामिल थे।

 

18वें एशियाई खेल इंडोनेशिया के दो शहरों राजधानी जकार्ता और पालेमबांग में 18 अगस्त से 2 सितंबर के बीच आयोजित होने जा रहा है। यह पहली बार है जब एशियाई खेलों का आयोजन दो शहरों में किया जाएगा। इस अयोजन के शुरू होने में कम समय बचा है। लेकिन अभी तक भारत के खेल मंत्रालय ने इस अयोजन के लिए जकार्ता जाने वाले भारतीय दल की आधिकारिक घोषणा नहीं की। संभावना थी खेल मंत्रालय इस समारोह में भारतीय दल की अधिकारिक सूची की घोषणा कर देगा लेकिन ऐसा नही हुआ। 

 

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम की संख्या को लेकर खेल मंत्रालय का विचार-विमर्श जारी है और टीम की घोषणा पर अभी तक संदेह बरकरार है। काफी बदलाव और छेड़छाड़ के बाद भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने 575 खिलाड़ियों और 213 अधिकारियों की सूची सोमवार को खेल मंत्रालय को सौंपी थी। मंत्रालय ने अभी तक इस सूची पर अंतिम मंजूरी नहीं दी है। अंतिम आधिकारिक सूची को लेकर मंत्रालय का विचार-विमर्श जारी है। खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया की, ‘टीम की अंतिम सूची देने में एक या दो दिन का समय लग सकता है। 

 

 

 

Similar News