टोक्यो ओलंपिक: ओपनिंग सेरेमनी के डायरेक्टर सस्पेंड, 1998 में एक कॉमेडी शो के दौरान होलोकॉस्ट का मजाक बनाया था

टोक्यो ओलंपिक: ओपनिंग सेरेमनी के डायरेक्टर सस्पेंड, 1998 में एक कॉमेडी शो के दौरान होलोकॉस्ट का मजाक बनाया था

Bhaskar Hindi
Update: 2021-07-22 12:40 GMT
टोक्यो ओलंपिक: ओपनिंग सेरेमनी के डायरेक्टर सस्पेंड, 1998 में एक कॉमेडी शो के दौरान होलोकॉस्ट का मजाक बनाया था
हाईलाइट
  • 1998 में एक कॉमेडी शो के दौरान उनके एक होलोकॉस्ट जोक के कारण उन्हें निकाला गया
  • आयोजन समिति के अध्यक्ष सेइको हाशिमोतो ने इसकी जानकारी दी
  • टोक्यो ओलंपिक ओपनिंग सेरेमनी के डायरेक्टर केंटारो कोबायाशी बर्खास्त

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने गुरुवार को ओपनिंग सेरेमनी के डायरेक्टर केंटारो कोबायाशी को बर्खास्त कर दिया। 1998 में एक कॉमेडी शो के दौरान उनके एक होलोकॉस्ट जोक के कारण उन्हें निकाला गया है। उन्होंने "लेट्स प्ले होलोकॉस्ट" फ्रेज का उपयोग किया था। आयोजन समिति के अध्यक्ष सेइको हाशिमोतो ने इसकी जानकारी दी। 

हाशिमोतो ने कहा, "हमें पता चला है कि कोबायाशी ने अपने एक्ट में एक ऐतिहासिक त्रासदी का मज़ाक बनाने वाले फ्रेज का इस्तेमाल किया है। उद्घाटन समारोह से एक दिन पहले इस तरह के डेवलपमेंट के लिए हम क्षमा चाहते हैं।" हाशिमोतो ने कहा, "हम कल उद्घाटन समारोह करने जा रहे हैं और हां, मुझे लगता है कि बहुत सारे लोग हैं जो खेलों के उद्घाटन को लेकर ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं। लेकिन इस कठिन परिस्थिति में हम कल खेलों की शुरुआत करने जा रहे हैं।"

बता दें कि महामारी से डिले हुए खेलों का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को होना है। कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार इन खेलों को दर्शकों के बिना आयोजित किया जा रहा है। हालांकि कुछ अधिकारी, गेस्ट और मीडिया इसे अटेंड करेगी।

कोबायाशी के परफॉर्मेंस की एक वीडियो क्लिप और स्क्रिप्ट सामने आने के तुरंत बाद, सोशल मीडिया पर आलोचनाओं की बाढ़ आ गई। लॉस एंजिल्स स्थित मानवाधिकार ग्रुप साइमन विसेन्थल सेंटर के एसोसिएट डीन और ग्लोबल सोशल एक्शन डायरेक्टर रब्बी अब्राहम कूपर ने कहा, "कोई भी व्यक्ति, चाहे कितना भी रचनात्मक हो, उसे नाजी नरसंहार के पीड़ितों का मजाक उड़ाने का अधिकार नहीं है।" 

Tags:    

Similar News