मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं सानिया, पहली बार दिखा बेबी बंप

मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं सानिया, पहली बार दिखा बेबी बंप

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-28 03:54 GMT
मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं सानिया, पहली बार दिखा बेबी बंप

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत की स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और अपना बेबी बंप एंजॉय कर रही हैं। टेनिस कोट पर तेज तर्रार दिखने वालीं सानिया मिर्जा जब बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं तो उनका अंदाज बिल्कुल अलग था। मैदान पर स्पोर्ट्स वियर पहनने वाली सानिया आंखों पर चश्मा लगाए हुए थीं और उन्होंने ढीला सा सलवार कुर्ता पहन रखा था, हालांकि सलवार कुर्ते के बावजूद उनका बेबी बंप नजर आ रहा था। सानिया ने खुद बीते दिनों सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ ये खुशखुबरी शेयर की थी कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। 

 

 


पहली बार बेबी बंप के साथ दिखीं सानिया 

सानिया ने फैंस के साथ खुद के प्रेग्नेंट होने की खबर तो शेयर की थी पर इसके बाद वो किसी भी सार्वजनिक स्थल पर नजर नहीं आई थीं। बुधवार को जब सानिया मुंबई एयरपोर्ट पहुंची तो एक नजर में उन्हें पहचानना मुश्किल था। बेबी बंप के कारण सानिया का वजन बढ़ चुका है और उन्होंने बढ़े हुए वजन के कारण ही पैरों में आरामदायक स्लीपर पहन रखी थीं, इस दौरान सानिया के साथ उनके फैमिली फ्रैंड भी नजर आए।

 

 

सानिया मिर्जा के प्रेग्नेंट होने की खबर सबसे पहले उनके पिता और कोच इमरान ने अप्रैल के महीने में दी थी और इसके बाद खुद सानिया ने ट्विटर हैंडल पर शेयर की थी। तब सानिया ने एक फोटो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा था बेबी मिर्जा मलिक। सानिया ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी की थी। शादी के आठ साल बाद ये सानिया-शोएब का पहला बेबी है। 

 

 


बच्चे का सरनेम होगा सानिया-मलिक

सानिया ने अप्रैल के महीने में गोवा फेस्ट-2018 के दौरान लैंगिक पक्षपात पर एक चर्चा के दौरान कहा था कि मैं आप को राज की एक बात बताती हूं। मैंने और शोएब ने इस पर बात की है।हमने तय किया है कि जब भी हमारा बच्चा होगा उसका सरनेम मिर्जा-मलिक रखेंगे। तब सानिया ने ये भी कहा था कि शोएब बेटी चाहते हैं। 

Similar News