World Badminton Championship : श्रीकांत और समीर ने दिखाया दम

World Badminton Championship : श्रीकांत और समीर ने दिखाया दम

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-21 17:37 GMT
World Badminton Championship : श्रीकांत और समीर ने दिखाया दम

डिजिटल डेस्क, ग्लास्गो। इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलियन ओपन के रूप में लगातार दो सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले दुनिया के 8वें नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत का शानदार फॉर्म जारी है। World Badminton Championship में भी अपना जलवा कायम रखते हुए किदांबी श्रीकांत और समीर वर्मा ने जीत दर्ज करते हुए दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।

सोमवार को पहले दौर के अपने मुकाबले में 8वीं वरीय श्रीकांत ने रूस के सर्गेई को मात्र आधे घंटे में 21-13, 21-12 से हरा दिया। श्रीकांत का सामना अब अगले दौर में मंगलवार को फ्रांस के लुकास कोर्वी से होगा। लुकास ने पहले दौर में चीनी ताइपे के लिन यु सेन को 18-21, 21-17, 21-13 से शिकस्त दी है।

रूस के सर्गेई के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी श्रीकांत ने शुरू में अंक गंवाने के बाद शानदार खेल खेलते हुए ब्रेक तक 11-6 की बढ़त बना ली। ब्रेक के साथ श्रीकांत ने पहले बढ़त को 15-7 किया और फिर आसानी से 21-13 से पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में भी श्रीकांत ने शुरुआती गलतियां से पार पाते हुए 11-5 की बढ़त बना ली। हालांकि इस दौरान दोनों ने कुछ शानदार रैलियां लगाई, लेकिन भारतीय खिलाड़ी रूसी प्रतिद्वंद्वी पर हावी रहा। श्रीकांत ने दूसरा गेम भी जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।

बात करें समीर वर्मा की तो उन्हें भी जीत दर्ज करने में ज्यादा मुश्किल नहीं हुई। पहले दौर के मैच में समीर जब पाब्लो एबियन के खिलाफ 21-8, 17-4 से आगे थे, तभी चोट के चलते पाब्लो ने मुकाबला अधूरा छोड़ दिया।

 

Similar News