केपटाउन स्टेडियम में 2 घंटे तक उल्टा फहरा 'तिरंगा', कल होना है पहला मैच

केपटाउन स्टेडियम में 2 घंटे तक उल्टा फहरा 'तिरंगा', कल होना है पहला मैच

Bhaskar Hindi
Update: 2018-01-04 07:35 GMT
केपटाउन स्टेडियम में 2 घंटे तक उल्टा फहरा 'तिरंगा', कल होना है पहला मैच

डिजिटल डेस्क, केपटाउन। इंडियन क्रिकेट टीम फिलहाल साउथ अफ्रीका टूर पर है। इस टूर में इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। दोनों देशों के बीच 5 जनवरी से केपटाउन में पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। मैच से ठीक एक दिन पहले केपटाउन स्टेडियम में उल्टा "तिरंगा" फहराने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब 2 घंटे तक तिरंगा उल्टा ही फहराता रहा और बाद में नजर जाने पर इस गलती को सुधारा गया।


ध्यान जाने पर सुधारी गलती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिया-साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच से पहले स्टेडियम में तैयारी की गई थी। इसलिए यहां पर साउथ अफ्रीका और इंडिया दोनों देशों के नेशनल फ्लेग लगाए गए। इसमें साउथ अफ्रीका ने भारत के "तिरंगे" को उल्टा लगा दिया। बताया जा रहा है कि केपटाउन स्टेडियम में करीब 2 घंटे तक उल्टा तिरंगा ही फहराता रहा। कहा जा रहा है कि इस गलती पर वहां मौजूद कुछ जर्नलिस्ट की नजर पड़ी तो उन्होंने इंडियन टीम के मैनेजमेंट को बताया। उसके बाद साउथ अफ्रीकी मैनेजमेंट को कहकर तिरंगे को सीधा लगाया गया।



साउथ अफ्रीकी मैनेजमेंट को नहीं थी जानकारी

बताया जा रहा है कि स्टेडियम में मौजूद साउथ अफ्रीकी मैनेजमेंट को इस बात की जानकारी नहीं थी, कि तिरंगे को किस तरह से लगाया जाता है। इस कारण उन्होंने इसे उल्टा ही लगा दिया। हालांकि बाद में इसे ठीक कर दिया गया। दरअसल, मैच से पहले स्टेडियम में दोनों टीमों के नेशनल फ्लेग और होस्ट टीम के क्रिकेट बोर्ड का फ्लेग लगाया जाता है।

क्या है पूरा शेड्यूल? 

टीम इंडिया 56 दिनों के टूर के लिए साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है और यहां टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका के साथ 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी-20 मैच खेलने हैं। इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 5 जनवरी से, वनडे सीरीज 1 फरवरी से और टी-20 सीरीज 18 फरवरी से शुरू होगी।

टेस्ट सीरीज : 

1. पहला टेस्ट : 5-9 जनवरी 2018 : केपटाउन
2. दूसरा टेस्ट : 13-17 जनवरी 2018 : सेंचुरियन
3. तीसरा टेस्ट : 24 से 28 जनवरी 2018 : जोहान्सबर्ग

वनडे सीरीज : 

1. पहला वनडे : 1 फरवरी 2018 : डरबन
2. दूसरा वनडे : 4 फरवरी 2018 : सेंचुरियन
3. तीसरा वनडे : 7 फरवरी 2018 : केपटाउन
4. चौथा वनडे : 10 फरवरी 2018 : जोहान्सबर्ग
5. पांचवा वनडे : 13 फरवरी 2018 : पोर्ट एलिजाबेथ
6. छठवां वनडे : 16 फरवरी 2018 : सेंचुरियन

टी-20 सीरीज : 

1. पहला टी-20 : 18 फरवरी 2018 : जोहान्सबर्ग
2. दूसरा टी-20 : 21 फरवरी 2018 : सेंचुरियन
3. तीसरा टी-20 : 24 फरवरी 2018 : केपटाउन

टीम इंडिया : विराट कोहली (कैप्टन), मुरली विजय, केएल राहुल, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, पार्थिव पटेल, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह।

Similar News