इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार है भारतीय टीम, धोनी कर रहे हैं जमकर प्रैक्टिस

इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार है भारतीय टीम, धोनी कर रहे हैं जमकर प्रैक्टिस

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-18 16:32 GMT
इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार है भारतीय टीम, धोनी कर रहे हैं जमकर प्रैक्टिस

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। हर इंसान की शोहरत के पीछे उसकी कड़ी मेहनत होती है। ज़रूरी नहीं है कि हर एक शख्स अपनी मेहनत को लोगों के सामने शो करे। ऐसा ही कुछ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी कर रहे हैं। उन्होंने आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए अभी से ही चोरी-छिपे कड़ी प्रैक्टिस करना शुरु कर दिया है। बता दें कि भारत का इंग्लैंड दौरा 3 जुलाई से शुरु होगा और 11 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान भारतीय टीम 3 वनडे, 5 टेस्ट और 3 टी-20 खेलेगी।

धोनी इन दिनों बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में पसीना बहा रहे हैं। प्रैक्टिस के बाद NCA ड्रेसिंग रूम में लौटते वक्त दो पत्रकारों को देखकर धोनी ने मुस्कुराते हुए कहा कि, "लगता है भनक लग गई।" बता दें कि 15 जून को हुए यो-यो टेस्ट में भी धोनी पास हो गए थे। यो-यो टेस्ट में अंबाती रायडू फेल हो गए थे और उनकी जगह सुरेश रैना को शामिल किया गया। रैना ने ज़रूरी यो-यो टेस्ट पास कर लिया था।

प्रैक्टिस के दौरान धोनी 18 गज़ के थ्रो डाउंस पर बैटिंग करते हुए दिखे। यह थ्रो डाउंस उन्हें रघु करवा रहे थे। इसके बाद उन्होंने शार्दुल ठाकुर की गेंदबाजी पर भी बैटिंग प्रैक्टिस की। शार्दुल उन्हें काल्पनिक फील्ड सजाकर बॉलिंग कर रहे थे। इसके कुछ ही देर बाद NCA पहुंचे दिल्ली के उभरते तेज गेंदबाज सिद्दार्थ कौल ने भी धोनी के सामने गेंदबाजी की।

प्रैक्टिस के दौरान धोनी कॉफी अच्छे टच में दिख रहे थे। बीच में आधे घंटे का विश्राम लेने के बाद वह फिर प्रैक्टिस करने लगे। थ्रो-डाउन में धीरे-धीरे गेंद की गति बढ़ाई गई और इस दिग्गज ने शॉर्ट गेंद तथा बैक लेंथ गेंदों का समाना किया।

भारतीय वन-डे टीम : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमरा, हार्दिक पंड्या, सिद्धार्थ कौल, भुवनेश्वर कुमार, सुरेश रैना और उमेश यादव।

भारत टी-20 टीम : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमरा, सिद्धार्थ कौल और उमेश यादव।

Similar News