मैगजीन के लिए सानिया मिर्जा ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

मैगजीन के लिए सानिया मिर्जा ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-10 06:56 GMT
मैगजीन के लिए सानिया मिर्जा ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
हाईलाइट
  • सानिया मिर्जा ने किया बेबी बंप फ्लॉन्ट
  • सानिया मिर्जा ने जेएफडब्ल्यू मैग्जीन के लिए कराया फोटोशूट
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सानिया मिर्जा प्रग्नेंसी फोटोशूट

 

डिजिटल डेस्क । भारत की सबसे चर्चित टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रहीं है। सानिया को ईद और दूसरे कई मौकों पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा गया है, लेकिन इस बार उन्होंने जेएफडब्ल्यू मैग्जीन के लिए भी बेबी बंप के साथ फोटोशूट करवाया। इन फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। सानिया इन तस्वीरों में सानिया के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिख रहा है। सानिया मिर्जा की बेबी बंप की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। गौरतलब है सानिया मिर्जा के पति और पाकिस्तान के क्रिकेट खिलाड़ी शोएब मलिक के साथ अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रही हैं। 

 

 

 

 

 

दरअसल, सानिया प्रेग्नेंट हैं और आज कल वो खेल से दूर खुद का ध्यान रख रही हैं। वैसे प्रेग्नेंसी में भी सानिया खुद को जिस तरह कैरी कर रही हैं, वो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। इंटरनेशनल योगा डे पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर की थी और ऐसे योगा के बारे में बताया था, जो प्रेग्नेंसी में अच्छे होते हैं। बता दें कि सानिया ने 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। इसके बाद से उन्हें इस बात को लेकर कई बार आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है। हालांकि सानिया इन आलोचनाओं को नजरअंदाज करते हुए भारत के लिए टेनिस में लगातार शानदार प्रदर्शन करती रही हैं।

 

 

 

 

 

 

सानिया ने सोशल मीडिया के जरिए ही अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैन्स के साथ शेयर की थी। सानिया के पति शोएब ने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि 2019 वर्ल्ड कप के बाद वो वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। सानिया शादी के बाद पति के साथ दुबई में रहती है लेकिन इस दौरान वह भारत की ओर से ही टेनिस के बड़े टूर्नामैंट खेलती हैं। 

 

 

कब टेनिस में वापसी करेंगी सानिया

इन दिनों चोट के कारण वो टेनिस से दूर चल रही थी। हालांकि बच्चे के जन्म के बाद भी 31 साल की सानिया ने लगातार टेनिस खेलने की अपनी इच्छा जाहिर की है। सानिया ने एक इंटरव्यू दौरान कहा था कि भले ही वो मां बन जाए लेकिन टेनिस से उनका लगाव कभी खत्म नहीं होगा। टेनिस उनकी प्राथमिकताओं में से एक है। सानिया ने टोक्यो 2020 ओलिम्पक में शामिल होने संबंधी कहा कि ये बहुत दूर की बात है। उनकी प्राथमिकता अभी कोर्ट पर वापसी करने की हैं।

 

Similar News