Tokyo Olympics 2020: भारत के पास ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के चंद मौके और बाकी

Tokyo Olympics 2020: भारत के पास ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के चंद मौके और बाकी

Bhaskar Hindi Desk
Update: 2021-08-07 07:57 GMT
Tokyo Olympics 2020: भारत के पास ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के चंद मौके और बाकी
हाईलाइट
  • 1912 लंदन ओलंपिक में 6 मेडल जीतकर किया था सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
  • 2 इवेंट्स में पदक की उम्मीद
  • भारत ने कुल अब तक 5 मैडल अपने नाम किये है

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। जापान की राजधानी में आयोजित हो रहे ओलंपिक 2020 में भारत के पास अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का मौका है। भारत ने कुल अब तक 5 मैडल अपने नाम किये हैं जबकि भारत के खिलाड़ी अभी दो और इवेंट्स में अपना दमखम दिखाएंगे। इससे पहले भारत ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1912 लंदन ओलंपिक में किया था, जहां भारत ने दो रजत और 4 कांस्य के साथ के साथ कुल 6 पदकों पर कब्जा जमाया था। 

इन खेलो में अभी भी बाकी है पदक की चुनौती 

जेवलिन थ्रो में आज नीरज चोपड़ा पदक के लिए फाइनल में भारत का प्रतिनिधितित्व करेंगे। क्वालिफिकेशन राउंड में नीरज ने पहला स्थान प्राप्त किया था तो वही गोल्फ में सनसनीखेज प्रदर्शन कर बहुत काम समय में सुर्खियां बटोरने वाली अदिति अशोक पदक के बहुत नजदीक आकर फिसल गयी है। कुश्ती में स्वर्ण की रेस से बाहर हो चुके बजरंग पूनिया कांस्य के लिए भिड़ेंगे।  अगर भारत बचे हुए दोनों इवेंट्स में पदक जीतने में कामयाब रहता है तो वह कुल 7 पदको पर कब्जा जमाएगा, जिसका मतलब लंदन में जीते गए 6 पदको से आगे निकल जायेगा। 

 

2012 में भारत ने सबसे ज्यादा 6 पदक जीते थे तो वही 2016 में भारत का प्रदर्शन उम्मीदों से काफी खराब रहा था और भारतीय खिलाड़ी  मात्र 2 पदक जीतने में कामयाब रहे थे। तो अगर भारत एक और मेडल जीतने में कामयाब रहता है तो वह 7 मेडल के साथ एक ओलंपिक आयोजन में  सबसे ज्यादा मेडल अपने नाम करेगा।

Tags:    

Similar News