टोक्यो ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी, 2024 गेम्स के लिए पेरिस के मेयर को ओलिंपिक फ्लैग सौंपा गया

टोक्यो ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी, 2024 गेम्स के लिए पेरिस के मेयर को ओलिंपिक फ्लैग सौंपा गया

Bhaskar Hindi
Update: 2021-08-08 11:44 GMT
टोक्यो ओलंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी, 2024 गेम्स के लिए पेरिस के मेयर को ओलिंपिक फ्लैग सौंपा गया
हाईलाइट
  • 340 गोल्ड
  • 338 सिल्वर और 402 ब्रॉन्ज खिलाड़ियों ने जीते
  • टोक्यो ओलंपिक का अंतिम दिन
  • टोक्यो में 11 हजार 90 एथलीट शामिल हुए

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। दिल को छू लेने वाले, दिल को तोड़ देने वाले और विजयी क्षणों के रोलरकोस्टर के बाद टोक्यो ओलंपिक आज रविवार को समाप्त हो रहा है। भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले बजरंग पूनिया ने क्लोजिंग सेरेमनी में इंडियन फ्लैग के साथ मार्च किया।ओलंपिक फ्लैग को डिफेंस फोर्सेज ने उतारा और टोक्यो के गवर्नर कोइके युरिको ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाख को सौंपा। उन्होंने इसे पेरिस के मेयर ऐनी हिडाल्गो को सौंपा। पेरिस में 2024 ओलंपिक का आयोजन होगा।

टोक्यो में 11 हजार 90 एथलीट शामिल हुए थे। अलग-अलग इवेंट में कुल 340 गोल्ड मेडल, 338 सिल्वर और 402 ब्रॉन्ज खिलाड़ियों ने जीते। भारत के लिए ये अब तक का सबसे सफल ओलंपिक रहा है। टोक्यो में भारत ने सात मेडल अपने नाम किए हैं, जो कि एक ओलिंपिक खेलों में सबसे ज्यादा हैं।

भारतीय खिलाड़ियों ने इस बार 1 गोल्ड, दो सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। पहले दिन मीराबाई चानू के वेटलिफ्टिंग सिल्वर ने भारत को परफेक्ट शुरुआत दी थी। जिसके बाद लवलीना बोरगोहेन, पीवी सिंधु, रवि कुमार दहिया, बजरंग पुनिया, भारतीय पुरुष हॉकी टीम और अंत में नीरज चोपड़ा ने पदक जीते।

शनिवार को पुरुषों के भाला फेंक फाइनल में अपने विरोधियों को हराकर भारत के नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक जीता। हालांकि इस ओलंपिक में भारतीय निशानेबाजी और तीरंदाजी बेहद फीकी रही। भारत अपनी सबसे बड़ी निशानेबाजी टीम के बावजूद इस इवेंट में एक भी पदक हासिल नहीं कर पाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए भारतीय दल को धन्यवाद दिया। पीएम ने ट्वीट किया, "मैं भारतीय दल को खेलों में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने बेहतरीन कौशल, टीम वर्क और समर्पण का परिचय दिया। भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला हर एथलीट चैंपियन है।

Tags:    

Similar News