Video: विरूष्का की शादी पर बना भोजपुरी गाना कोहली भइलें भतार अनुष्का के 

Video: विरूष्का की शादी पर बना भोजपुरी गाना कोहली भइलें भतार अनुष्का के 

Bhaskar Hindi
Update: 2017-12-29 05:46 GMT
Video: विरूष्का की शादी पर बना भोजपुरी गाना कोहली भइलें भतार अनुष्का के 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस ने 11 दिसंबर को भारत से हजारों किलोमीटर दूर जाकर इटली में शादी की। इस कपल को फैंस "विरूष्का" बोलते हैं और ये इस वक्त का मोस्ट पॉपुलर सेलिब्रेटी कपल है। इस कपल की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोनों की शादी को काफी टाइम हो गया, लेकिन अभी तक इनकी शादी के चर्चे हो रहे हैं। 

इनकी शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में हो रही है, तो भला इससे भोजपुरी दुनिया कैसे पीछे रहती? भोजपुरी में भी विराट-अनुष्का की शादी पर कई बनाए गए हैं, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हलांकि इन भोजपुरी गानों में टीम इंडिया की हार की वजह अनुष्का को बताया गया है, जो गलत है। इससे साफ हो गया है कि भोजपुरी दुनिया में कोई भी गाना बने, उसमें अगर "फूहड़ता" और "बकवास" न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, उसका टाइटल है "कोहली भइलें भतार अनुष्का के", जिसका मतलब है "कोहली अनुष्का के पति बन गए हैं।" भोजपुरी गाने हमेशा "अश्लीलता", "फूहड़ता" और "बकवास" के लिए ही जाने जाते हैं। इन गानों में भी यही सब है। विराट-अनुष्का की शादी पर जो सिर्फ एक भोजपुरी गाना ही नहीं बना है, बल्कि कई गाने बने है। इन सभी गानों में बेवकूफी भरी बातें कूट-कूट भरी हैं।

भोजपुरी के इन गानों में टीम इंडिया की हार का जिम्मेदार अनुष्का शर्मा को बताया गया है। इतना ही नहीं, हद तो तब हुई जब अनुष्का का नाम रोहित शर्मा के साथ जोड़ा गया। इसके साथ ही भोजपुरी के इन गानों में अनुष्का शर्मा का जमकर मजाक उड़ाया गया है और दोनों की इटली में शादी करने पर भी बेवकूफी भरी बातें कही गईं हैं। ये गाने सुनने में तो अच्छे लग सकते हैं, लेकिन इनका मतलब बहुत ही बेकार है।

बता दें कि विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में शादी कर ली। इन दोनों ने अपनी शादी को काफी सीक्रेट बनाए रखा। हालांकि शादी के बाद खुद दोनों सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। शादी के बाद दोनों ने इटली में ही हनीमून एंजॉय किया। इसके बाद विरूष्का की शादी का पहला रिसेप्शन 21 दिसंबर को दिल्ली में रखा गया, जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हुए थे। शादी का दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में हुआ, जहां टीम इंडिया और बॉलीवुड स्टार्स समेत कई बड़ी हस्तियां पहुंची थी।

Similar News