पत्नी अनुष्का के लौटते ही लगी गुड न्यूज की झड़ी, अब मिलेगा ये अवॉर्ड

पत्नी अनुष्का के लौटते ही लगी गुड न्यूज की झड़ी, अब मिलेगा ये अवॉर्ड

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-08 07:02 GMT
पत्नी अनुष्का के लौटते ही लगी गुड न्यूज की झड़ी, अब मिलेगा ये अवॉर्ड
हाईलाइट
  • लगातार दूसरी बार भारत के इंटरनेशन क्रिकेटर चुने गए विराट
  • विराट कोहली को मिलेगा एक और सम्मान
  • हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना भी होंगी सम्मानित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को लगातार दूसरी बार भारत का इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। गुरुवार को बीसीसीआई ने इस साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के तौर पर विराट कोहली के नाम का ऐलान किया। विराट को 12 जून को बैंगलोर में होने वाले कार्यक्रम में प्रतिष्ठित पॉली उमरीगर अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। विराट साल 2016-17 में भी साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का खिताब जीत चुके हैं। 

 

 

 

हरमनप्रीत कौर-स्मृति मंधाना का भी होगा सम्मान

 

विराट कोहली के अलावा बैंगलोर में होने सम्मान समारोह में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना का भी सम्मान किया जाएगा। बीसीसीआई ने गुरुवार को इंटरनेशनल और डोमेस्टिक लेवल पर अवॉर्ड जीतने वाली इन दो महिला खिलाड़ियों के नामों का भी ऐलान किया। हरनप्रीत कौर को साल 2016-17 और स्मृति मंधाना को साल 2017-18 के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा साल 2016-17 में जबरदस्त आयोजनों के लिए क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) को बेस्ट एसोसिएशन का अवॉर्ड दिया जाएगा। 

 

 

लगातार दूसरी बार विराट को मिलेगा अवॉर्ड 

 

पॉली उमरीगर अवॉर्ड इंटरनेशनल लेवल पर शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी को दिया जाता है। विराट ने पिछले साल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में शानदार खेल दिखाया था और उनके बल्ले से जमकर रन निकले थे जिसके कारण उन्हें लगातार दूसरी बार इस अवॉर्ड के लिए चुना गया है। 

 

 

 

अनुष्का के आते ही विराट का जलवा !

 

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा के मुंबई लौटते ही विराट कोहली के लिए एक के बाद एक खुशखबरियां मिल रही हैं और विराट का जलवा हर तरफ देखने को मिल रहा है। पहले उन्हें वर्ल्ड हाईएस्ट पेड एथलीट की सूची में जगह मिली तो इसके बाद मेडम तुषाद के म्यूजियम में उनका पुतला लगाया गया और अब उन्हें लगातार दूसरी बार देश का क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। 

Similar News