VIDEO VIRAL : सिर्फ माही नहीं जीवा भी हैं टैलेंटेड, बनाई गोल-गोल रोटियां

VIDEO VIRAL : सिर्फ माही नहीं जीवा भी हैं टैलेंटेड, बनाई गोल-गोल रोटियां

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-25 05:08 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जितने मशहूर हैं उतनी ही फेमस उनकी नन्ही परी जीवा भी है। महेंद्र सिंह धोनी आजकल अपना क्वालिटी टाइम अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। ऐसे में वो अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते हैं। ऐसे में जीवा की पॉप्युलेरिटी बढ़ती ही जा रही है। जब भी जीवा का कोई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जाता है वो देखते ही देखते वायरल हो जाता है। वैसे जीवा भी बेहद क्यूट हैं, वो कभी अपने डैड "कूल माही" के साथ लड्डू फाइट करती नजर आती हैं, तो कभी भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट के साथ ढेर सारी क्यूट बातें करती दिखती हैं। जीवा के सभी वीडियो लोगों को खूब पसंद आते हैं। हाल में अपलोड किए गए एक वीडियो में जीवा ने अपने कुकिंग टेलेंट से सभी को हैरान कर दिया।

देखिए माही की नन्ही परी जीवा के कुकिंग स्किल्स

जीवा के ताज़ा वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में वो रोटियां बनाते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर सभी अचरज में हैं कि कैसे इतनी छोटी बच्ची एकदम गोल रोटी बना सकती है। इस वीडियो को देखकर सभी जीवा की क्यूटनेस के कायल हुए जा रहे हैं। वैसे कहना गलत नहीं होगा कि जीवा भी पापा माही की तरह बड़ी स्टार बन चुकी हैं। उनकी हर एक तस्वीर और वीडियो पर लाखों लाइक्स और कमेंट आते हैं। जीवा के इंस्टाग्राम अकाउंट के फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

रोटी बनाने में मशगूल जीवा का वीडियो उन्हीं के इंस्टाग्राम अकाउंट @ZIVA SINGH DHONI पर शेयर किया गया है जिसमें कैप्शन दिया गया है "राउंड-राउंड रोटी"। जीवा के इस क्यूट से वीडियो को एक ही दिन में 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Similar News