विश्व सैन्य खेल का चीन के वुहान में उद्घाटन

विश्व सैन्य खेल का चीन के वुहान में उद्घाटन

IANS News
Update: 2019-10-20 04:01 GMT
विश्व सैन्य खेल का चीन के वुहान में उद्घाटन

बीजिंग, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। विश्व सैन्य खेल समारोह का शुक्रवार की रात को चीन के वुहान में उद्घाटन किया गया। सौ से अधिक देशों के लगभग दस हजार सैनिक खिलाड़ियों ने इस खेल के उद्घाटन समारोह में भाग लिया जो इतिहास में सबसे अधिक है। इस खेल में कुल 27 वर्गो की 329 प्रतियोगिताएं होंगी।

अंतर्राष्ट्रीय सैन्य खेल परिषद के अध्यक्ष हर्वे पिच्चिरिल्लो ने कहा कि यह खेल समारोह एक नया रिकार्ड है। सैन्य खेल गांव का निर्माण करने में शहरी एकीकरण और पर्यावरण संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखा गया है।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष थोमस बाख ने चीन लोक गणराज्य की 70वीं जयंती पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सौ से अधिक देशों के सैनिक खिलाड़ी मैत्री और सम्मान के लिए वुहान शहर में एकत्र हुए हैं। आप लोगों ने खेल की शांतिपूर्ण प्रतियोगिताओं की शक्ति दिखाने के लिए शानदार आदर्श दिखाया है।

(साभार---चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

Tags:    

Similar News