वनडे में 100 स्टंपिंग कर धोनी बने वर्ल्ड के पहले विकेटकीपर

वनडे में 100 स्टंपिंग कर धोनी बने वर्ल्ड के पहले विकेटकीपर

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-03 15:32 GMT
वनडे में 100 स्टंपिंग कर धोनी बने वर्ल्ड के पहले विकेटकीपर

डिजिटल डेस्क, कोलंबो। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे वनडे मैच में एक स्टंपिंग कर दुनिया के पहले विकेटकीपर्स में अपना नाम लिखवा लिया है। धोनी ने इसके साथ ही वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 100 स्टंपिंग करने वाले वर्ल्ड के पहले विकेटकीपर होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसके पहले श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी कुमार संगकारा के नाम 99 स्टंपिंग का रिकॉर्ड था। धोनी ने इस मैच में युजवेंद्र चहल की गेंद पर अकिला धनंजय को स्टंप आउट किया।

वर्ल्ड रिकार्डस पर एक नजर...

  • वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विकेटकीपरों की लिस्ट में धोनी चौथे नंबर पर आते हैं।
  • रविवार को धोनी अपना 301वां वनडे मैच खेल रहे हैं।
  • इस एक स्टंपिंग के साथ ही धोनी ने कुल 378* शिकार किए हैं। 
  • श्रीलंका के कुमार संगकारा 404 मैचों में 482 शिकार कर इस लिस्ट में शीर्ष पर आते हैं, जिसमें से उन्होंने 383 कैच और 99 स्टंपिंग्स किये हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर काबिज हैं।
  • गिलक्रिस्ट ने विकेट के पीछे रहकर 287 वनडे इंटरनैशनल मैचों में 472 विकेट हासिल लिए हैं, जिसमें से 417 कैच और 55 स्टंपिंग शामिल हैं।
  • साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर इस फेहरिस्त में तीसरे स्थान पर काबिज हैं।
  • बाउचर ने कुल 295 मैचों में 424 विकेट लिए हैं, जिसमें 402 कैच और 22 स्टंपिंग शामिल हैं।
  • क्रिकेट के सभी प्रारूपों की लिस्ट में मार्क बाउचर शीर्ष पर आते हैं, जिसमें उन्होंने 467 मैचों में 998 विकेट लिए हैं।
  • गिलक्रिस्ट 905 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं।
  • इस लिस्ट में धोनी 737 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर मौजूद हैं, जिसमें 577 कैच और 160 स्टंपिंग शामिल हैं।

Similar News