Year Ender 2019: खेल की दुनिया में इस साल चमके ये खिलाड़ी, दुनिया में मनवाया अपने हुनर का लोहा

Year Ender 2019: खेल की दुनिया में इस साल चमके ये खिलाड़ी, दुनिया में मनवाया अपने हुनर का लोहा

Bhaskar Hindi
Update: 2019-12-27 13:00 GMT
Year Ender 2019: खेल की दुनिया में इस साल चमके ये खिलाड़ी, दुनिया में मनवाया अपने हुनर का लोहा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। यूं तो दुनिया में फुटबॉल, क्रिकेट, टेनिस सबसे लोकप्रिय खेल माने जाते हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन खेलों को खेलने वाले खिलाड़ी किसी सितारे से कम नहीं होते हैं। लेकिन, अब खेलों की अन्य विधाओं में दुनिया भर के खिलाड़ी अपना अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं। साथ वे युवाओं के रोल मॉडल भी बन रहे हैं। वैसे तो हर खिलाड़ी इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज करवाने का सपना देखता है, लेकिन कुछ ही खिलाड़ी उस मुकाम को हासिल कर पाते हैं। ऐसा वे खिलाड़ी ही कर पाते हैं, जिनमें कुछ कर गुजरने का जुनून होता है। वे कड़ी मेहनत से न सिर्फ अपनी मंजिल पाते हैं, बल्कि अपनी अलग पहचान भी बनाते हैं। खेलों की दुनिया में हर साल कुछ ऐसे नाम दुनिया के सामने आते हैं जो हमेशा के लिए अपनी छाप छोड़ जाते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि 2019 में ऐसे खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने पूरी ​दुनिया में अपने हुनर से लौहा मनवाया...

Tags:    

Similar News