नागपुर बुटीबोरी एमआईडीसी थाने में 20 संक्रमित

नागपुर बुटीबोरी एमआईडीसी थाने में 20 संक्रमित

Anita Peddulwar
Update: 2020-08-26 04:24 GMT
नागपुर बुटीबोरी एमआईडीसी थाने में 20 संक्रमित

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  बुटीबोरी एमआईडीसी थाने में 42 में से 20 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिलने से खलबली मच गई। शेष कर्मचारी दहशत में हैं। खबर फैलने के बाद नागरिक समस्या या शिकायत लेकर थाने में जाने से कतरा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस थाने को पूरी तरह सैनिटाइज किया गया। थाने के 15 कर्मचारियों को एमएलए होस्टल में क्वारेंटाइन किया गया है। शेष कर्मचारियों को  होम क्वारेंटाइन किया गया है।

 नागपुर जिला (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक राकेश ओला ने बताया कि, बुटीबोरी पुलिस स्टेशन में एमआईडीसी पुलिस स्टेशन का कामकाज चलाने के बारे में विचार कर निर्णय लेंगे। बता दें कि, बुटीबोरी एमआईडीसी से बुटीबोरी पुलिस स्टेशन मात्र 5 किमी के अंतर पर है। एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में लॉकअप नहीं होने से अभी भी बुटीबोरी पुलिस स्टेशन से ही काम चलाया जाता है।                                           

Tags:    

Similar News