प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे सौतेले पुत्र की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या

प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे सौतेले पुत्र की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या

Anita Peddulwar
Update: 2020-08-12 10:41 GMT
प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे सौतेले पुत्र की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। प्रेम संबंधोंं में बाधा बन रहे सौतेले बेटे की अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी गई।  पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।  साथ ही नेर तहसील के मोझर में 4 दिन पहले हुई एक चिकन विक्रेता युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार अनैतिक संबंध में रोड़ा बन रहे पुत्र की सौतेली मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि नेर तहसील के मोझर में 4 दिन पहले एक चिकन विक्रेता कमल दमडू चव्हाण (35) की खून से सनी लाश मिली थी। कमल की लाश लावारिश स्थिति में शहर के मोक्षधाम में पायी गई थी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। नेर पुलिस हत्यारों को सरगर्मी से ढूंढ रही थी। इसके लिए कई थ्योरी पर काम किया जा रहा था लेकिन कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में एक खबरी द्वारा पता चला कि, मृतक की सौतेली मां का गांव के ही एक व्यक्ति के साथ अनैतिक संबंध है। पुलिस को यह जानकारी मिलने के बाद उसने कमल की मां शोभा दमडू चव्हाण  (50) और उसके प्रेमी नरेंद्र ज्ञानेश्वर ढेंगडे (42) को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए नेर थाने ले आई। यहां कड़ाई से पूछताफ करने पर दोनों ने कमल की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि कमल उनके संबंधों में बाधा बन रहा था, इसलिए उसकी हत्या कर दी। 

Tags:    

Similar News