पन्ना नगर एवं ग्रामीण मण्डल स्तरीय सुघोष प्रशिक्षण संपन्न

पन्ना पन्ना नगर एवं ग्रामीण मण्डल स्तरीय सुघोष प्रशिक्षण संपन्न

Sanjana Namdev
Update: 2023-01-17 12:29 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क पन्ना। भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल और सोशल मीडिया विभाग द्वारा मध्यप्रदेश में सुघोष कार्यक्रम के अंतर्गत मण्डल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मण्डल के बूथों से दो-दो कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया आईटी से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ उन्हें प्रशिक्षित करते हुए पार्टी नीतियों उपलब्धियों एवं भाजपा सरकार की योजनओं को लोगों तक पहँुचने की जानकारियां दी जा रही है इसी क्रम में जिला मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पन्ना नगर एवं ग्रामीण मण्डल का मण्डल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग सुघोष अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया प्रशिक्षण में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया का प्रथम सत्र में तथा केैबनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह का द्वितीय सत्र में संबोधन हुआ। सत्र में आईटी विभाग से संबंधित वाट्सएप,फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम संगठन ऐप, नरेन्द्र मोदी एप पर कार्य करने की जानकारी दी गई प्रशिक्षण एलईडी के माध्यम से भाजपा आईटी सेल द्वारा प्रशिक्षित जिला संयोजन बृजेन्द्र खंपरिया द्वारा दिया गया आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में सुघोष अभियान जिला प्रभारी भाजपा उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, विधानसभा प्रभारी,भाजपा के जिला महामंत्री विवेक मिश्रा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य जय प्रकाश चतुर्वेदी, नगर मण्डल पन्ना के अध्यक्ष राजेन्द्र कुशवाहा, महामंत्री राजकुमार वर्मा, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह,शक्ति केन्द्रों के संयोजक प्रभारी तथा बूथों से आए दो-दो आईटी और सोशल मीडिया के कार्यकर्ता सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News