कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 13 फरवरी से 19 फरवरी 2023 तक

साप्ताहिक राशिफल कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 13 फरवरी से 19 फरवरी 2023 तक

मेष लग्नराशि (Aries): ➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 13 फरवरी से 19 फरवरी 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह मेष राशि के जातक अपने कारोबार में वृद्धि को लेकर किसी प्रकार की योजना बना सकते है।  कुटुंब का सहयोग प्राप्त होगा। भाइयो और बहनो से प्रेम भाव में बढ़ोतरी होगी। इस सप्ताह के दौरान प्रेम प्रसंगो को लेकर स्थितियां आपके पक्ष में आ सकती है। नौकरी वर्ग के जातको पर कार्य का भार बढ़ सकता है। स्वाभाव में उग्रता तथा क्रोध बढ़ सकता है जिससे मन विचलित होगा किन्तु भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखे सर्दी जुकाम परेशानी दे सकते है।  

वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 13 फरवरी से 19 फरवरी 2023 तक: ➤  ॐ इस सप्ताह वृषभ राशि के जातको को पुरानी चल रही समस्याओं का आपको समाधान प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी कार्य के चलते आपको तारीफ प्राप्त हो सकती है तथा आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। मनोरंजन की सामग्री पर खर्च हो सकता है। कुछ व्यर्थ का खर्चा होने से मन दुविधापूर्ण स्तिथि में रहेगा। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा तथा सुखो में बढ़ोतरी होगी। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा साथ ही साथ धन की प्राप्ति के योग है। सप्ताह के अंतिम दिनों कुछ परेशानियां मिल सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखे।  

मिथुन लग्नराशि (Gemini) :➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 13 फरवरी से 19 फरवरी 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि के जातको में आलस्य बढ़ सकता है, जिसके चलते आपके कार्यो की गति धीमी पड़ सकती है। आर्थिक लाभ की सम्भावना पुरे सप्ताह बनी रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा सामाजिक क्षेत्र में आपके सम्मान में वृद्धि हो सकती है। किस्मत आपका भरपूर साथ देगी। वैवाहिक जीवन तथा व्यापारिक साझेदारो से किसी बात पर मन मुटाव संभव है अतः बातचीत के दौरान थोड़ी शांति बनाये रखे। कार्य क्षेत्र से सम्बंधित की गयी यात्रा लाभदायक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा पेट तथा मुख के रोग तकलीफ दे सकते है।

कर्क लग्नराशि (Cancer):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 13 फरवरी से 19 फरवरी 2023 तक: ➤  ॐ इस सप्ताह कर्क राशि के जातक को कार्यक्षेत्र से सम्बंधित होने वाले फायदे के लिए यात्रा के योग बनेंगे। कही से अचानक आर्थिक लाभ की सम्भावना बन सकती है। नौकरी कर रहे लोगो को किसी प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है। बड़े भाई से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य साथ नहीं देगा छोटी-मोटी बीमारियाँ परेशान कर सकती है। जीवनसाथी के साथ प्रेम भाव बढ़ सकता है। कुछ जातक शादी के निर्णय को लेकर घर पर चर्चा कर सकते है। लोग अपने फायदे के लिए आपका उपयोग कर सकते है। सप्ताह के अंत में व्यर्थ का खर्च हो सकता है तथा अनचाही यात्रा हो सकती है।  

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 13 फरवरी से 19 फरवरी 2023 तक: ➤  ॐ इस सप्ताह सिंह राशि के जातको को भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो सकता है। तथा किसी प्रकार का उपहार तथा सम्मान प्राप्त हो सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी नौकरी कर रहे जातको का अपने कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियो के साथ तालमेल बिगड़ सकता है अतः सचेत रहे। सरकारी कार्यो में प्रयासरत लोगो कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। स्त्री वर्ग से लाभ और सहयोग मिलेगा। छात्रों को सप्ताह का अंतिम भाग कुछ परेशानी दे सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से लिवर तथा सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है।   

कन्या लग्नराशि (Virgo):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 13 फरवरी से 19 फरवरी 2023 तक: ➤  ॐ इस सप्ताह कन्या राशि के जो जातक लेखन के कार्यो से जुड़े है उनको अधिक सफलता प्राप्त हो सकती है। उपहार की प्राप्ति के योग बनेंगे, काम-धंधे में प्रगति होगी। नये कार्य की शुरुआत कर सकते है। प्रॉपर्टी से सम्बंधित कार्यो में अड़चने आ सकती है। माता का स्वास्थ्य ख़राब रह सकता है। कोर्टकचहरी के मामलो में सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह धनलाभ की अपेक्षा आपके खर्चो में अधिकता बनी रह सकती है। मनोरंजक यात्राएं हो सकती है। नौकरी पेशा वर्ग के लोगो को सप्ताह के अंतिम दिनों में तकलीफ हो सकती है। 

तुला लग्नराशि (Libra):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 13 फरवरी से 19 फरवरी 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह तुला राशि के जातक अपने कार्यो से सम्बंधित नए लोगो के साथ संपर्क बना सकते है। आपके आत्मविश्वास तथा मनोबल में वृद्धि हो सकती है जीवन साथी तथा परिवार के साथ खुशी के सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त करेंगे। इस सप्ताह आपको नए या पुराने प्रेम संबंध में आनंददायक अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। शारीरिक और भौतिक सुखो की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह के अंतिम भाग में शरीर में आलस्य का पुट बढ़ सकता है अतः आलस्य के चलते कार्यो को न टाले उचित रहेगा।  

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 13 फरवरी से 19 फरवरी 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातको का पराक्रम बढ़ेगा तथा भाइयो से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। उच्च अधिकारियों की कृपा प्राप्त होगी। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते है। मौसमी बीमारी तथा रक्त संबंधी तकलीफ परेशान कर सकती है। यह सप्ताह वित्तीय रूप से फायदेमंद वाला बना रह सकता है। पारिवारिक लोगो के साथ संबन्ध मधुर बने रहेगे तथा कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती है। चल रहे प्रेमप्रसंग अंतिम रूप ले सकते है। बैंक द्वारा किसी प्रकार का लोन मिलने में सफलता मिल सकती है। 

धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 13 फरवरी से 19 फरवरी 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह धनु राशि के जातको को कार्यक्षेत्र में उच्च पदस्थ लोगो तथा सहकर्मियों के मध्य वैचारिक मतभेद उभर सकते है अतः सावधानी पूर्वक समस्या का हल निकाले। नौकरी कर रहे लोगो को कई यात्राएं करनी पड़ सकती है जो लाभ दायक सिद्ध होगी। तथा नयी नौकरी के भी ऑफर की प्राप्ति भी हो सकती है। धन लाभ की स्तिथियां पुरे सप्ताह बनी रहेगी। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए सप्ताह अच्छा बना हुआ है जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत है उनको सफलता मिल सकती है। सप्ताह के अंत में वैवाहिक जीवन तथा व्यापार में उथल-पुथल की स्तिथि बन सकती है। अतः सचेत रहे।

मकर लग्नराशि (Capricorn):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 13 फरवरी से 19 फरवरी 2023 तक: ➤  ॐ इस सप्ताह मकर राशि के जातक लम्बे समय के बाद जीवनसाथी के साथ कही आनंद का समय व्यतीत कर सकते है। क्रोध पर नियंत्रण रखे तथा साथ में कार्य कर रहे सह कर्मियों के साथ अनुकूल वातावरण बना कर रहे। बड़े भाई की मदद से किसी कार्य में सफलता मिल सकती है। पैसो का उचित मात्रा में आवागमन होने से मन की चिंताए कम हो सकती है। नौकरी कर रहे जातको के लिए समय अच्छा बना रहेगा। संतान के कार्यो से प्रसन्नता प्राप्त होगी तथा आपके मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। किसी प्रकार की प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने का प्लान बना सकते है। सप्ताह के अंत में फालतू के खर्च तथा अनचाही यात्रा से परेशानी मिल सकती है। 

कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 13 फरवरी से 19 फरवरी 2023 तक: ➤  ॐ यह सप्ताह कुम्भ राशि वालो के लिए ठीक-ठाक व्यतीत हो सकता है। सकारात्मक सोच बनाए रखे, मन प्रसन्न बना रहेगा पराक्रम में वृद्धि होगी। भाइयों के साथ किसी व्यापारिक विषय पर चर्चा कर सकते है भाइयो की भागीदारी के साथ नए व्यापार की शुरुआत भी कर सकते है। इस राशि के जातक सौंदर्य प्रसाधन, नए कपडे, ज्वैलरी तथा लक्ज़री सामिग्री पर खर्चा कर सकते है। संतान को लेकर किसी तरह की चिंताए बनी रह सकती है। अतः उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। छात्रों को आलस्य त्याग कर अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखे पेट से सम्बन्धित रोग परेशान कर सकता है।

मीन लग्नराशि (Pisces):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 13 फरवरी से 19 फरवरी 2023 तक: ➤  ॐ यह सप्ताह मीन राशि के जातक जो नौकरी कर रहे उनको कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पैसो के लिहाज से यह सप्ताह बढ़िया बना रहेगा तथा आपकी आर्थिक स्तिथि मजबूत होगी। वैवाहिक सुख का आंनद उठाएंगे। नए प्रेम प्रसंग उजागर हो सकते है। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आप बहुत सी परेशानियों से बच जायेगे। आपके द्वारा किये गए कार्यो से आपके मान सम्मान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। पिता को या पिता से कष्ट प्राप्त हो सकता है। छात्रों को अपने कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार को लेकर भाग दौड़ बढ़ सकती है। माता को कष्ट की प्राप्ति हो सकती है अतः उनका तथा उनकी सेहत का ख्याल रखे।                

Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष) 
Call: - +91-6261231618 
kalashantijyotish@gmail.com
http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   13 Feb 2023 8:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story