साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 07 अगस्त से 13 अगस्त 2023 तक

साप्ताहिक राशिफल 07 अगस्त से 13 अगस्त 2023 तक

मेष लग्नराशि (Aries): ➤ साप्ताहिक राशिफल 07 अगस्त से 13 अगस्त 2023 तक: ➤ मेष राशि के जातको के लिए यह सप्ताह कार्यो हेतु मददगार बना रहेगा। आप पुराने रुके कार्यो को पूर्ण करने की योजना बना सकते है। आपका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्रेमभाव में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार का व्यवधान बना रह सकता है किन्तु कार्य पूर्ण होंगे। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। इस सप्ताह आप साफ़ सफाई पर अधिक ध्यान दे सकते है।

वृषभ लग्नराशि (Taurus): ➤ साप्ताहिक राशिफल 07 अगस्त से 13 अगस्त 2023 तक: ➤ वृषभ राशि के जातको को इस सप्ताह शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता बनी रह सकती है। किसी बात को लेकर मानसिक दुविधा बनी रह सकती है। जीवनसाथी के साथ प्रेम भाव बनाये रखें लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यो पर धन व्यय हो सकता है। सप्ताह के मध्य भाग में आपको कामकाज से सम्बंधित कुछ अच्छे लाभ मिल सकते है। यह सप्ताह धन सम्बन्धी लिहाज से आपके लिए अच्छा बना रहेगा।

मिथुन लग्नराशि (Gemini): ➤ साप्ताहिक राशिफल 07 अगस्त से 13 अगस्त 2023 तक: ➤ मिथुन राशि के जातको को इस सप्ताह टेलीफ़ोन संचार के माध्यम से धन तथा व्यापार से सम्बंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेमप्रसंग के मामलों के लिए यह सप्ताह आपको उत्तम लाभ दे सकता है। छात्र वर्ग अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करेंगे। सेहत आपकी सामान्य रहेगी किन्तु मांसपेशियों की समस्या आपको परेशान कर सकती है। भाइयों से लाभ तथा सहयोग मिलेगा।

कर्क लग्नराशि (Cancer): ➤ साप्ताहिक राशिफल 07 अगस्त से 13 अगस्त 2023 तक: ➤ कर्क राशि के जातको की इस सप्ताह सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आप अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत कर सकते है। आपका जीवनसाथी किसी बात को लेकर आवेश में आ सकता है अतः वाणी व्यवहार पर संयम रखे। पेट के रोग आपको कुछ परेशान कर सकते है। अधिकारी वर्ग के साथ आपके सम्बन्ध मधुर बने रहेंगे। यात्रा से बचे।

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤ साप्ताहिक राशिफल 07 अगस्त से 13 अगस्त 2023 तक: ➤ सिंह राशि के जातक इस सप्ताह धार्मिक क्रियाकलापो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे तथा उस पर अपना धन व्यय करेंगे। आप भाई बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। छात्र वर्ग के जातक आलस्य में बने रह सकते है। सेहत का ध्यान रखे हड्डियों की समस्या आपको परेशान कर सकती है। आज बाहरी क्षेत्रों से कोई शुभ समाचार आपको प्रसन्न कर सकता है।

कन्या लग्नराशि(Virgo): ➤ साप्ताहिक राशिफल 07 अगस्त से 13 अगस्त 2023 तक: ➤ कन्या राशि के जातको को इस सप्ताह शुरुआती दिनों में कार्यो द्वारा कुछ परेशानी मिल सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ प्रेम भाव बनाये रखे मनमुटाव की सम्भावना बन सकती है। संतान के कार्यो से आपको प्रसन्नत्ता मिल सकती है। सेहत से सम्बंधित कोई विकार आपको परेशान कर सकता है अतः अपने खान पान का उचित ध्यान रखे। आध्यात्मिकता में रूचि बढ़ सकती है। धन को लेकर चल रही दिक्कतों में आपको आराम मिलेगा।

तुला लग्नराशि (Libra): ➤ साप्ताहिक राशिफल 07 अगस्त से 13 अगस्त 2023 तक: ➤ तुला राशि के जातको को इस सप्ताह मान सम्मान की प्राप्ति मिल सकती है। महिला वर्ग द्वारा आपको किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र से सम्बंधित किसी तरह की अच्छी खबर आपको प्रसन्न कर सकती है। पारिवारिक सदस्यों तथा जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। छात्रों के लिए सप्ताह ठीक रहेगा।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio): ➤ साप्ताहिक राशिफल 07 अगस्त से 13 अगस्त 2023 तक: ➤ वृश्चिक राशि के जातको का इस सप्ताह विपरीत लिंगीय व्यक्तियों की तरफ आकर्षण बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ तकलीफ मिल सकती है। इस सप्ताह कामकाज को लेकर आपमें आलस्य का पुट बना रह सकता है। ननिहाल तथा सुसराल पक्ष से सहयोग तथा लाभ मिलने के योग रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी किन्तु पेट गड़बड़ा सकता है अतः खान पान उचित रखे। छात्र वर्ग अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे।

धनु लग्नराशि (Sagittarius): ➤ साप्ताहिक राशिफल 07 अगस्त से 13 अगस्त 2023 तक: ➤ धनु राशि के जातको को इस सप्ताह अचानक धन लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां गड़बड़ा सकती है अतः ध्यान पूर्वक दिन व्यतीत करे। सेहत का ध्यान रखे मुख तथा दांतो में कोई तकलीफ परेशान कर सकती है। छात्रों के लिए सप्ताह सफलता भरा बना रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। व्यर्थ के वार्तालाप से अपने आप को दूर रखे।

मकर लग्नराशि (Capricorn): ➤ साप्ताहिक राशिफल 07 अगस्त से 13 अगस्त 2023 तक: ➤ मकर राशि के जातको को इस सप्ताह कुछ मानसिक तनाव परेशान कर सकते है। इस सप्ताह आपके अंदर क्रोध तथा चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है अतः इससे बचाव करे। अपने कार्यो को अच्छे ढंग से पूर्ण न कर पाने से अप्रसन्न हो सकते है। स्वास्थ्य में कोई परेशानी उत्पन्न हो सकती है। आपके दैनिक सुखो मै कमी बनी रह सकती है। वैवाहिक जीवन सामान्य बना रहेगा। धन का व्यय हो सकता है।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius): ➤ साप्ताहिक राशिफल 07 अगस्त से 13 अगस्त 2023 तक: ➤ कुंभ राशि के जातको का इस सप्ताह मान सम्मान बढ़ सकता है। बहनो द्वारा आपको किसी प्रकार का लाभ प्राप्त हो सकता है। सेहत को लेकर कोई समस्या बनी रह सकती है। वाणी व्यवहार पर संयम रखे अन्यथा पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। इस सप्ताह आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। संतान तथा माता से आपको सुख तथा लाभ मिल सकता है।

मीन लग्नराशि (Pisces): ➤ साप्ताहिक राशिफल 07 अगस्त से 13 अगस्त 2023 तक: ➤ मीन राशि के जातको की इस सप्ताह आर्थिक स्तिथि आज मजबूत हो सकती है। पुराने अटके कार्यो में सफलता की प्राप्ति के योग बन सकते है। नौकरी कर रहे जातको के लिए सप्ताह शुभ समाचार देने वाला हो सकता है। गाड़ी वाहन इत्यादि चलाते समय थोड़ी सावधानी बरते। पेट की समस्या परेशान कर सकती है अतः खान पान का ध्यान रखे। छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह सामान्य बना रहेगा।

Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष)

Call: - +91-6261231618

kalashantijyotish@gmail.com

http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   6 Aug 2023 9:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story