Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी के दरबार की ओर बढ़ा चौथा जत्था, श्रद्धालुओं ने सुरक्षा और इंतजामों की दिल खोलकर की तारीफ

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का चौथा जत्था जम्मू से श्रीनगर की ओर रवाना हो गया है। सभी के चेहरों पर बाबा बर्फानी के दर्शन का उत्साह साफ दिखा। यात्रा पर निकले लोगों ने कहा कि रास्ते में हर जगह अच्छी व्यवस्था की गई है। मेडिकल सुविधा, खाने-पीने और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। पुलिस और सुरक्षा बल हर जगह मौजूद हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद कर रहे हैं। पहली बार यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं ने भी खुशी जताई और कहा कि उन्हें कहीं कोई परेशानी नहीं हुई। सभी ने सफल और सुरक्षित यात्रा की कामना की।
यह भी पढ़े -बाबा बर्फानी के जयकारों के बीच अमरनाथ यात्रियों का जत्था रवाना, डीजे-ढोल की धुन पर निकली शोभायात्रा, नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर दी शुभकामनाएं
चौथा जत्था हुआ रवाना
जम्मू से श्रद्धालुओं का चौथा जत्था श्रीनगर के लिए रवाना हुआ। यात्रा शुरू होने के साथ ही लोगों में काफी खुशी और उत्साह देखने को मिला। सभी बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पूरे विश्वास के साथ आगे बढ़े।
यह भी पढ़े -अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो, इस प्रार्थना के साथ पीएम ने श्रद्धालुओं को लिखा पत्र प्रवीण खंडेलवाल
श्रद्धालुओं ने की व्यवस्था की तारीफ
यात्रा पर निकले लोगों ने कहा कि रास्ते में अच्छी सुविधा मिल रही है। मेडिकल टीम, रहने और दूसरी जरूरी चीजों का सही इंतजाम किया गया है। जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद भी मिल रही है।
श्रद्धालुओं ने सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ
श्रद्धालुओं ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा बल पूरे रास्ते तैनात हैं। इससे उन्हें सुरक्षित महसूस हो रहा है। पहली बार यात्रा करने वाले लोगों ने भी कहा कि वे बाबा का आशीर्वाद लेने को लेकर बेहद खुश हैं और सभी के सुख-शांति की प्रार्थना करेंगे।
यात्रा करते समय ये चीजें बैग में रखें
गर्म कपड़े रखें– पहाड़ों में मौसम कभी भी बदल सकता है, इसलिए जैकेट, स्वेटर और ऊनी कपड़े जरूर साथ रखें।
रेनकोट या पोंचो लें– बारिश कभी भी शुरू हो सकती है, ऐसे में यह आपको भीगने से बचाएगा।
मजबूत जूते पहनें– अच्छे ग्रिप वाले ट्रैकिंग जूते फिसलन वाले रास्तों पर चलने में मदद करते हैं।
टोपी, दस्ताने और मोजे रखें– ठंडी हवा और कम तापमान से बचने के लिए ये जरूरी हैं।
पानी, हल्का नाश्ता और दवाइयां साथ रखें– रास्ते में ऊर्जा बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर दवा लेने में आसानी होगी।
टॉर्च, पावर बैंक और पहचान पत्र न भूलें– ये चीजें यात्रा के दौरान कई बार काम आती हैं।
Created On :   5 July 2026 11:42 AM IST












