साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 24 जुलाई से 30 जुलाई 2023 तक

साप्ताहिक राशिफल 24 जुलाई से 30 जुलाई 2023 तक

मेष लग्नराशि (Aries): ➤ साप्ताहिक राशिफल 24 जुलाई से 30 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह मेष राशि के जातको को शुरुआत में व्यापारिक लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह आप अपनी आर्थिक स्तिथि को लेकर कुछ चिंतित हो सकते है। पारिवारिक सदस्यों के साथ बहसबाज़ी से बचें। सप्ताह के मध्य भाग में आपको धन का लाभ मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखे सिरदर्द की तकलीफ हो सकती है। सुख साधनो के ऊपर आपका धन खर्च हो सकता है। इस सप्ताह वाणी व्यव्हार पर संयम रखना लाभकारी रहेगा।

वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤ साप्ताहिक राशिफल 24 जुलाई से 30 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह वृषभ राशि के जातको को शुरुआत में किसी प्रकार का तनाव परेशान कर सकता है। नौकरी वर्ग के लिए सप्ताह सामान्य फल देने वाला रहेगा। व्यापारिक वर्ग को इस सप्ताह अपने कार्यो को लेकर अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्तिथि को मजबूती मिल सकती है। परिवार में आपको किसी बुजुर्ग का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ दिक्कतें रहेगी। सेहत तथा अपने खर्च पर ध्यान रखे।

मिथुन लग्नराशि (Gemini) :➤ साप्ताहिक राशिफल 24 जुलाई से 30 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि के जातको की शुरुआत धन लाभ के साथ हो सकती है। इस सप्ताह सेहत तथा खर्च को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते है। कामकाज के लिहाज से सप्ताह आपको अच्छे फल देने वला रहेगा। इस सप्ताह आपकी जमापूँजी में वृद्धि के योग रहेंगे। पारिवारिक जीवन में अगर कोई समस्या थी तो वह दूर हो सकती है। यात्रा के योग रहेंगे यात्रा के समय सतर्कता रखे। छात्रवर्ग के लिए सप्ताह नयी उपलब्धि दे सकता है।

कर्क लग्नराशि (Cancer):➤ साप्ताहिक राशिफल 24 जुलाई से 30 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह कर्क राशि के जातको को धन से जुडी समस्याएं परेशान कर सकती है। इस सप्ताह संतान के साथ आपके वैचारिक मतभेद उभर सकते है। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह मेहनत वाला बना रहेगा। सप्ताह के मध्य में आप किसी यात्रा का प्रोग्राम बना सकते है। काम काज को लेकर सप्ताह समय फल देने वाला बना रहेगा। सप्ताह का अंतिम भाग आपको लाभ तथा कोई शुभ समाचार दे सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤ साप्ताहिक राशिफल 24 जुलाई से 30 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह सिंह राशि के जातको को कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छे फल प्राप्त हो सकते है। नौकरी को लेकर इस सप्ताह कोई शुभ समाचार मिल सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखे। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बना कर चले। इस सप्ताह आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। अचानक धन का लाभ आपको मिल सकता है। सप्ताह का अंतिम भाग खर्च तथा यात्रा वाला रहेगा।

कन्या लग्नराशि (Virgo):➤ साप्ताहिक राशिफल 24 जुलाई से 30 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह कन्या राशि के जातको को नौकरीपेशा में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी से सम्बंधित दिए गए इंटरव्यू में इस सप्ताह आपको सफलता मिल सकती है। सेहत सम्बन्धी दिक्कतें इस सप्ताह दूर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आलस्य से दूर रहे। पारिवारिक लोगो का सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगो को सहकर्मियों के साथ तालमेल रखना लाभ देगा। सप्ताह का अंतिम भाग धन का लाभ दे सकता है।

तुला लग्नराशि (Libra):➤ साप्ताहिक राशिफल 24 जुलाई से 30 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह तुला राशि के जातको को शुरुआत में सेहत सम्बन्धी कोई समस्या परेशान कर सकती है। इस सप्ताह वाणी पर संयम रखना आपको परेसानी से बचा सकता है। परिजनों के साथ मनमुटाव न हो इस का ध्यान रखे। इस सप्ताह भाग्य का सहयोग आपको दैनिक कार्यो में सफलता दिलाएगा। संतान तथा जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा। कामकाज के संधर्व में इस सप्ताह आपको कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते है। धन का लाभ भी मिलेगा।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤ साप्ताहिक राशिफल 24 जुलाई से 30 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातको को व्यापारिक साझेदारो के साथ कुछ समस्या उत्पन्न हो सकती है। इस सप्ताह काम का दबाव अधिक बना रहने से शारीरिक तथा मानशिक रूप से परेशान हो सकते है। हालांकि आप अपनी सूझबुझ से समस्याओं पर जीत पा लेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी तथा सहकर्मियों का सहयोग आपको लाभ दे सकता है। धन के लिहाज से सप्ताह कुछ लाभ देने वाला रहेगा। सप्ताह के अंतिम भाग आपको सुखद परिणाम देगा।

धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤ साप्ताहिक राशिफल 24 जुलाई से 30 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह धनु राशि के जातको को व्यर्थ के विचार परेशान कर सकते है। कामकाज के लिहाज से सप्ताह आपको अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना कर चले उचित रहेगा। इस सप्ताह आप आपने क्रोध तथा अहंकार पर संयम रखे। सेहत सम्बन्धी कोई तकलीफ आपको परेशान कर सकती है। व्यापारिक धन लाभ के योग रहेंगे। यात्रा का योग बन सकता है। धन का खर्च भी होगा।

मकर लग्नराशि (Capricorn):➤ साप्ताहिक राशिफल 24 जुलाई से 30 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह मकर राशि के जातको को शुरुआत में कोई लाभ मिल सकता है। धन सम्बन्धी मामलों के लिए इस सप्ताह आपको थोड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्तिथि सामान्य बनी रह सकती है। इस सप्ताह आपका वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा किन्तु प्रेमी वर्ग के लिए स्तिथि उतार चढ़ाव वाली बनी रह सकती है। शत्रु पक्ष पर आप हावी बने रहेंगे। सेहत का ध्यान रखे तथा व्यर्थ के तनाव से अपने आप को दूर रखे।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤ साप्ताहिक राशिफल 24 जुलाई से 30 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह कुम्भ राशि के जातको को शुरुआत में कुछ दिक्कतें बनी रह सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों को अभी टाल दे उचित रहेगा। संतान से लाभ तथा सहयोग आपको मिलेगा। छात्र वर्ग को इस सप्ताह अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते है। कार्यक्षेत्र में स्तिथि सामान्य बनी रहेगी। व्यापारिक वर्ग को अच्छा लाभ मिल सकता है। सप्ताह के अंत में धन का खर्च संभव है। व्यर्थ के तनाव तथा उलझनों से बचे।

मीन लग्नराशि (Pisces):➤ साप्ताहिक राशिफल 24 जुलाई से 30 जुलाई 2023 तक: ➤ ॐ इस सप्ताह मीन राशि के जातको को शुरुआत में धन का लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह कामकाज को लेकर आपको आलस्य से बचना चाहिये। इस सप्ताह आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र के लिहाज से सप्ताह आपको अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। कायक्षेत्र में आपको नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रॉपर्टी से सम्बंधित लाभ आपको मिल सकता है। छात्र वर्ग को परिश्रम का उचित फल मिलेगा। धन का व्यय हो सकता है।

Kalashanti Jyotish (कलाशांति ज्योतिष)

Call: - +91-6261231618

kalashantijyotish@gmail.com

http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   23 July 2023 7:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story