कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 16 जनवरी से 22 जनवरी 2023 तक

साप्ताहिक राशिफल कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 16 जनवरी से 22 जनवरी 2023 तक

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि : धन के आवागमन को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि के योग बनेंगे। विधार्थी वर्ग को अच्छे समाचार मिल सकते हैं। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। हफ्ते के मध्य से भाग्य का साथ मिलने से कोई रुका कार्य आगे बढ़ सकता है। धन की स्थिति में सुधार होगा। व्यापार और नौकरी में मनोवांछित फल प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

वृषभ लग्नराशि : भाग्य का साथ बना रहने से जीवन में चल रही सभी परेशानियों का अंत होगा। विरोधी आपसे डरेंगे। नौकरी कर रहे जातको को प्रमोशन मिल सकता है तथा व्यापारी वर्ग को व्यापार में मुनाफा प्राप्त हो सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ बनी रह सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कोई छोटी-मोटी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। विद्यार्थी वर्ग द्वारा दिए गए इंटरव्यू में सफलता मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य में गिरावट रह सकती है।

मिथुन लग्नराशि : पिछली कुछ गलतियों पर आप मनन करेंगे और उनको सुधारने का प्रयास करेंगे। सरकारी कार्यो में सफलता के योग हैं। विवाह योग्य जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। किसी कार्य के होने से आपको प्रसंशा मिल सकती है। पारिवारिक जीवन खुशी से व्यतीत होगा। धन को लेकर हो रही परेशानी समाप्त होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र से संबंधित की गई यात्रा लाभदायक होगी।

कर्क लग्नराशि : इस हफ्ते आप अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आप दिमाग से लाभ अर्जित कर सकते हैं। मन में चल रही उथल-पुथल भी इस हफ्ते समाप्त होगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग रहेंगे। व्यापार में आप कुछ नया कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। माता और मकान से लाभ संभव हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग को अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

सिंह लग्नराशि : पूरे हफ्ते धन लाभ के योग बने रहेंगे। वैवाहिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता हो सकती है, ध्यान रखें। फिर भाग्य का साथ मिलेगा। व्यर्थ का खर्चा भी हो सकता है। या किसी की बीमारी पर भी खर्च हो सकता है। नौकरी-पेशा लोग कार्य के सिलसले में यात्रा पर जा सकते हैं। आप पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत करेंगे और परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

कन्या लग्नराशि : हफ्ते की शुरुआत में आपके द्वारा किए गए धन और व्यापार से संबंधित प्रयासों का परिणाम सफल हो सकता है। लाभ के द्वार खुले रहेंगे। नौकरी-पेशा वर्ग को थोड़ा सावधानी के साथ अपने कार्य करने पड़ सकते हैं। सरकारी कार्यो में चल रही परेशानी समाप्त होगी। यात्राओं के कारण शरीर में थकावट हो सकती है। धार्मिक कार्यो में भाग ले सकते हैं। संतान की और से परेशानी रह सकती है। पेट से संबंधित कोई विकार रह सकता है।

तुला लग्नराशि : सप्ताह की शुरुआत से ही मन में चल रही नकारात्मक सोच सकारात्मक हो जाएगी। नौकरी-पेशा वर्ग को तरक्की मिल सकती है तथा व्यापारी वर्ग के लोग कुछ नए कार्य में दिमाग लगा सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। नौकरी की तलाश में भटक रहे जातकों को अच्छा ऑफर मिल सकता है। आंखों और नसों से संबंधित कोई परेशानी रह सकती है। रुका धन प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक लग्नराशि : आय में वृद्धि के लिए नए नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं। मन बहुत प्रसन्न रहेगा। नौकरी तथा व्यापार से संबंधित क्षेत्रों में लाभ और तरक्की के योग बने रहेंगे तथा किसी के साथ विचार-विमर्श करके उस पर अमल भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, शारीरिक थकावट से परेशान हो सकते हैं। परिवार में किसी का कार्य आपको प्रसन्न करेगा। दैनिक बोलचाल की भाषा पर ध्यान रखें, किसी से अपशब्द न बोलें। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

धनु लग्नराशि : यह हफ्ता बहुत अच्छा व्यतीत होगा। चले आ रहे तनाव समाप्त होंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे और उनके साथ घूमने का प्लान भी कर सकते हैं। पूजा-पाठ में रुचि बढ़ सकती है। लाभ के योग बने रहेंगे तथा धन प्राप्ति के नए श्रोत प्राप्त हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को लाभ मिलने की संभावना बन सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन मिलने के अच्छे संकेत हैं।

मकर लग्नराशि : इस हफ्ते आपका मनोबल बढ़ा-चढ़ा रहने से रुके कार्यो में प्रगति मिलेगी। विवाह योग्य जातकों को अच्छे रिश्ते प्राप्त हो सकते हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहे। स्वास्थ्य में सुधार होने लगेगा। आपका आक्रामक रवैया आपके संबंधों में दरार उत्पन्न कर सकता है। संतान के कार्यो से मन प्रसन्न रह सकता है। महिला वर्ग की और झुकाव रह सकता है। मन में किसी के लिए द्वेष न पनप ने दें। शत्रुओं पर हावी रह सकते हैं। कोर्ट कचहरी का कोई मामला परेशान कर सकता है।

कुंभ लग्नराशि : स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। पुरानी चल रही परेशानियों का अंत होगा। नौकरी कर रहे जातक अपने उच्च अधिकारियों को प्रसन्न रखेंगे। रुका धन प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा और किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। यात्राओं के योग बनेंगे। व्यापारिक यात्राओं में सफलता तथा लाभ हो सकता है। घरेलू समस्याओं के निदान के लिए अच्छा समय है।

मीन लग्नराशि : व्यापारी वर्ग के लोगों को लाभ के योग पूरे हफ्ते बने रहेंगे। आप व्यर्थ के खर्च से परेशान हो सकते हैं। संतान तथा स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध में अच्छा समय व्यतीत होगा। नौकरी-पेशा वर्ग के लोगों की उन्नति होनी संभव है। बोलचाल पर ध्यान रखें, किसी से मनमुटाव होने की संभावना है। सरकारी कार्य मैं अवरोध उत्पन्न हो सकता है। सुखों में बढ़ोतरी संभव है।

(ज्योतिषी विशाल वाष्र्णेय कलाशांति ज्योतिष के संस्थापक हैं। यह साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्नराशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर्दशा और जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

प्रस्तुति : कलाशांति ज्योतिष

मोबाइल नं. 91-6261231618

मेल : कलाशांतिज्योतिष एटदरेट जीमेल डॉट कॉम

वेबसाइट : एचटीपी//डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कलाशांतिज्योतिष डॉट कॉम

 

एसजीके/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   15 Jan 2023 4:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story