साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 20 जनवरी से 26 जनवरी तक

साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 20 जनवरी से 26 जनवरी तक

मेष राशि (Aries):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 20 जनवरी से 26 जनवरी तक:- ॐ इस सप्ताह मेष राशि वालों को सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं बनी रह सकती है। व्यर्थ के खर्च आपको परेशान कर सकते है। संतान सुख की प्राप्ति होगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की सम्भावना रहेगी। नौकरीपेशा करने वालों को अपने उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने के आसार बन सकते है। व्यर्थ के मामलों और तनावों से खुद को दूर रखे परेशानी आ सकती है। इस सप्ताह आपके मान सम्मान में वृद्धि के योग भी बन रहे है।

वृषभ राशि (Taurus):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 20 जनवरी से 26 जनवरी तक:- इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग बन रहे है। व्यापारिक साझेदारों से धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध अच्छे रहेंगे। सप्ताह के मध्य में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के तनावों और व्यर्थ के खर्च इस सप्ताह आपको परेशान कर सकते है। सेहत का ध्यान रखे चोट लगने की सम्भावना बन सकती है। धन लिहाज से यह सप्ताह ठीक रहेगा। पिता से मतभेद अथवा उनका स्वास्थ्य खराब होने की सम्भावना बन सकती है इसलिए उनकी सेहत का भी ख्याल रखें।

मिथुन राशि (Gemini) :➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 20 जनवरी से 26 जनवरी तक:- ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। इस सप्ताह कार्यो को लेकर आपकी भागदौड़ अधिक बनी रह सकती है। पार्टनरशिप वाले कार्यों में आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर आप मानसिक तनावों से घिरे रह सकते है। आपको किसी भी प्रकार के कार्यो तथा पारिवारिक मामलों में सोच विचार कर निर्णय लेने की सलाह दी जाती है। सेहत का ध्यान रखे तथा धन का खर्च सोच समझ कर करे। छात्रों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा।  

कर्क राशि (Cancer):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 20 जनवरी से 26 जनवरी तक:- ॐ इस सप्ताह कर्क राशि वालों के रुके हुए कार्य पूर्ण सकते है। छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छे रहेगा। अचानक छोटा मोटा धन का लाभ आपको खुश कर सकता है। पारिवारिक जीवन ठीक बना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्क्तों को लेकर इस सप्ताह परेशान रह सकते है। सेहत तथा अन्य फालतू के कार्यो पर आपका धन व्यय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों तथा अधिकारी द्वारा आपको कम सहयोग प्राप्त होगा। इस सप्ताह व्यर्थ की यात्राओं में आपका समय बर्बाद हो सकता है।

सिंह राशि (Leo): ➤कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 20 जनवरी से 26 जनवरी तक:- ॐ इस सप्ताह सिंह राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य बनी रहेगी। मकान तथा प्रॉपर्टी से सम्बंधित मामलों में आपको लाभ तथा सफलता मिलने के योग बन रहे है। छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह मिला जुला रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए यह सप्ताह अच्छे समाचार देने वाला रहेगा। व्यर्थ की चिंता आपको परेशान कर सकती है। संतान पक्ष को लेकर थोड़े परेशान हो सकते है। इस सप्ताह आप किसी यात्रा पर जा सकते है। घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।  
 
कन्या राशि (Virgo):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 20 जनवरी से 26 जनवरी तक:- ॐ इस सप्ताह कन्या राशि वालों को भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कार्यो को लेकर चल रही धीमी गतिविधियां अचानक से तेज हो सकती है। धन सम्बन्धी मामलों में प्रयास तेज हो सकते है। इस सप्ताह अचानक धन का लाभ मिलेगा। सेहत तथा कार्यस्थल पर कार्यो को लेकर परेशान हो सकते है। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह ठीक रहेगा। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत करेंगे। धर्म कर्म में आपकी रूचि अधिक रहेगी तथा धन खर्च भी संभव है।  

तुला राशि (Libra):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 20 जनवरी से 26 जनवरी तक:- ॐ इस सप्ताह तुला राशि वालों को धन सम्बन्धी दिक्कतें परेशान कर सकती है। आपको कुछ छोटे मोटे धन लाभ होंगे किन्तु धन का खर्च भी अधिक बना रहेगा। कार्यक्षेत्र मंो स्तिथियाँ सामान्य बनी रहेगी। कार्यस्थल पर कार्य का बोझ अधिक रह सकता है। वाणी व्यव्हार पर संयम बनाये रखे अन्यथा पारिवारिक तथा सामाजिक लोगो के साथ मन मुटाव हो सकता है। आलस्य से बचे। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह अच्छा तथा लाभकारी रहेगा। व्यर्थ मामलो से अपने आप को दूर रखे।

वृश्चिक राशि (Scorpio):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 20 जनवरी से 26 जनवरी तक:- ॐ इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों में उत्साह व ऊर्जा की वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा, साथ में काम कर रहे लोग आपको पूर्ण सहयोग देंगे। क्रोध तथा उतावलेपन से बचे। सुख सुबिधाओं में वृद्धि होगी। छात्र वर्ग को अपनी परेशानियों के समाधान मिल सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते है अतः अपनी वाणी पर संयम रखे। धन लाभ के लिहाज से सप्ताह बेहद सकारात्मक रहेगा। सेहत का ध्यान रखे सिरदर्द की तकलीफ हो सकती है।  

धनु राशि (Sagittarius):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 20 जनवरी से 26 जनवरी तक:- ॐ इस सप्ताह धनु राशि वालों की कार्यक्षेत्र में स्तिथि सामान्य रहेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।  व्यापारिक साझेदारो के साथ कुछ अनबन होने के योग बन रहे है अतः सतर्कता रखे। काम का बोझ और व्यर्थ के तनाव आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है अतः सेहत का ध्यान रखे। आर्थिक दृष्टिकोण से सप्ताह अच्छा बना रहेगा। अचानक धन का लाभ मिलेगा। यात्राएं हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी की सेहत परेशान कर सकती है।  

मकर राशि (Capricorn):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 20 जनवरी से 26 जनवरी तक:- ॐ इस सप्ताह मकर राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। धन लाभ के लिहाज से सप्ताह व्यतीत होगा। आपको आय के नए स्त्रोत मिल सकते है। सेहत को लेकर इस सप्ताह आप परेशान हो सकते है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखे। छात्रों को अच्छे परिणाम मिल सकते है। प्रॉपर्टी से सम्बंधित लाभ आपको मिल सकता है। आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। धन खर्च की अधिकता को लेकर परेशान हो सकते है।  

कुंभ राशि (Aquarius):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 20 जनवरी से 26 जनवरी तक:- ॐ इस सप्ताह कुंभ राशि वालों को नौकरी से सम्बंधित समाचार प्राप्त हो सकते है। अधिकारी वर्ग के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। छात्र वर्ग के लिए सप्ताह थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। सेहत को लकेर परेशानी बनी रह सकती है। आँखों तथा स्किन की समस्या आपको परेशान कर सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखे थोड़े वैचारिक मतभेद भी हो सकते है। इस राशि से सम्बंधित कुछ जातको की विदेश जाने की अभिलाषा पूर्ण हो सकती है। संतान द्वारा कष्ट प्राप्त हो सकता है।     

मीन राशि (Pisces):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 20 जनवरी से 26 जनवरी तक:- ॐ इस सप्ताह मीन राशि वालों को नौकरी के क्षेत्र में कठिनाई हो सकती है। अधिकारी वर्ग से आपका तालमेल बिगड़ने की सम्भावना है अतः सचेत रहे। छात्रो की कोई मनोकामना इस सप्ताह पूर्ण हो सकती है। आप किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते है, पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। धन लाभ के लिहाज से यह सप्ताह सामान्य बना रहेगा। सरकार से जुड़े कार्यो में आपको सफलता मिल सकती है। इस सप्ताह शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा।

Created On :   16 Jan 2020 10:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story