साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 22 मार्च से 28 मार्च 2021 तक

साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 22 मार्च से 28 मार्च 2021 तक

मेष लग्नराशि (Aries): ➤ इस सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए आय प्राप्ति के नए स्रोत निर्मित हो सकते हैं। इस हफ्ते कार्यक्षेत्र में आपको नए अनुंबध प्राप्त होने की संभावना रहेगी। इस हफ्ते आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। हफ्ते के मध्य में क्रोध और वाणी पर संयम बनाए रखने की सलाह रहेगी। संतान पक्ष से लाभ मिल सकता है। छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा।

वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤ इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को पारिवारिक सदस्यों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर जो प्रयास चल रहे थे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा वर्ग को इस हफ्ते प्रमोशन तथा इन्क्रीमेंट के संदर्भ में शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार संबंधी नए विचार आपके मन में आ सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। हफ्ते के अंत में सेहत दिक्कत दे सकती है।

मिथुन लग्नराशि (Gemini) :➤ इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों की भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के योग बने रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को इस हफ्ते कार्यस्थल पर पदलाभ मिल सकता है तथा नई जॉब को लेकर दिए इंटरव्यू में आप सफल हो सकते हैं। इस हफ्ते आपको माता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी पर धन का खर्च हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। धन का लाभ भी इस हफ्ते आपको मिल सकता है।

कर्क लग्नराशि (Cancer):➤ इस सप्ताह आपको कर्क राशि के जातकों को शुरुआत में अनचाही यात्रा तथा खर्च से परेशानी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कामकाज का बोझ अधिक बना रह सकता है। हफ्ते के मध्य से स्थितियां आपके पक्ष में आएंगी। अचानक कोई धन का लाभ आपको प्रसन्नता दे सकता है। इस हफ्ते आप अपनी आर्थिक स्थिति को सुनियोजित तरीके से बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे और सफल भी होंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा।

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤ इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को धन से जुड़े मसलों में सफलता मिल सकती है। इस हफ्ते आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। इस समय मित्रों का सहयोग आपको पूर्ण रूप से प्राप्त होगा। इस हफ्ते आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। हफ्ते के मध्य में कुछ दौड़-भाग तथा खर्च संभव है। कोई शुभ समाचार भी आपको इस हफ्ते के अंत तक मिल सकता है।

कन्या लग्नराशि (Virgo):➤ इस सप्ताह कन्या राशि के जातक को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। इस हफ्ते आपको नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। आपका पारिवारिक व दाम्पत्य जीवन बहुत अच्छा बना रहेगा। कमीशन से जुड़े कार्य इस हफ्ते आपको अच्छे लाभ दे सकते हैं। इस हफ्ते स्त्री वर्ग से आपको कुछ लाभ मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें, हफ्ते का अंत कुछ खर्च वाला हो सकता है।

तुला लग्नराशि (Libra):➤ इस सप्ताह तुला राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता बहुत ही अच्छा रहने वाला है। नौकरी की तलाश इस हफ्ते समाप्त हो सकती है। चल रही जॉब में आपको पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। आपको भाग्य का सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। आय के नए मार्ग आपको मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। आप मित्रों के साथ पार्टी का आनंद ले सकते हैं।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤ इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों की शुरुआती दिनों मैं सेहत गड़बड़ा सकती है तथा आप व्यर्थ के कार्यो में अपना समय बर्बाद कर सकते हैं। इस हफ्ते नौकरी के कार्यो में सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। प्रेमी वर्ग के लिए हफ्ता अच्छे फल प्रदान करेगा। भाग्य का सहयोग इस हफ्ते आपको अच्छे लाभ दे सकता है। धन का लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी।

धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤ इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को अपनी सुख-सुविधाओं में वृद्धि देखने को मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह हफ्ता अच्छे लाभ देने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ मधुरता में प्रगाढ़ता आएगी। हफ्ते का मध्य सेहत तथा खर्च को लेकर कुछ चिंता दे सकता है। इस हफ्ते आप किसी धार्मिक स्थल की सैर कर सकते हैं। छात्रों के लिए यह हफ्ता पूर्ण रूप से मददगार बना रहेगा।

मकर लग्नराशि (Capricorn):➤ इस सप्ताह मकर राशि के जातकों का मन आर्थिक उलझनों के चलते विचलित बना रह सकता है। इस हफ्ते व्यवसाय से संबंधित लिए गए निर्णय आपको लाभ दे सकते हैं। जीवनसाथी से आपको कोई लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो आपको हड्डियों और नसों से संबंधित तकलीफ हो सकती है। इस हफ्ते धन को लेकर किए जा रहे प्रयास में आपको कुछ अवरोध मिल सकते हैं।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤ इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों की नौकरी व व्यापार को लेकर स्थितियां अच्छी बनी रहेंगी। इस हफ्ते आपको अचानक धनलाभ की प्राप्ति के योग बन सकते हैं। हफ्ते के मध्य भाग में कुछ मानसिक तनाव के चलते सिरदर्द की समस्या हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ कटुभाषा का प्रयोग करने से बचें। संतान सुख की प्राप्ति होगी। आपका घरेलू जीवन अच्छा बना रहेगा।

मीन लग्नराशि (Pisces):➤ इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में उनकी योग्यता और क्षमता की तारीफ मिल सकती है। नौकरीपेशा वर्ग के जातकों का कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन ठीक रहेगा। इस हफ्ते आपको मानसिक उलझनें परेशान कर सकती हैं। किसी भी प्रकार के निर्णय में जल्दबाजी न करें, सोच-विचार के साथ कदम उठाएं। धन का लाभ आपको मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें गलत खानपान दिक्कत दे सकता है।

Kalashantijyotish (कलाशांति ज्योतिष) 
Call: - +91-6261231618 
kalashantijyotish@gmail.com
http://www.kalashantijyotish.com   

Created On :   21 March 2021 4:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story