साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च तक

साप्ताहिक राशिफल: कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च तक

मेष लग्नराशि (Aries):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च तक:- ॐ मेष राशि वालों को इस सप्ताह धन वृद्धि के लिहाज से यह सप्ताह अच्छा साबित हो सकता है। धन लाभ के लिए किये जा रहे प्रयास इस सप्ताह पूर्ण होंगे। कार्यस्थल पर स्थितियां आपके पक्ष में बनी रह सकती है। अधिकारियो तथा सहकर्मियों के साथ वाद विवाद से बचे। यात्राएं हो सकती है। धार्मिक कार्य में आपकी भागीदारी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के प्रति प्रेमभाव बढ़ सकता है। इस सप्ताह कार्यो में रुकावटें मिल सकती है, किन्तु कार्य पूर्ण हो जायेंगे। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च तक:- ॐ इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को अन्य स्रोतों से अचानक धनलाभ की प्राप्ति के योग बन सकते है। स्वास्थ्य के लिहाज से कोई पुरानी बीमारी से आपको राहत प्राप्त हो सकती है। नौकरी कर रहे जातको को लाभ प्राप्ति के योग बन सकते है। तथा नौकरी से सम्बंधित नए विकल्प सामने आ सकते है। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए यह सप्ताह अच्छा बना रहने वाला है। इस सप्ताह आपके क्रोध तथा आलस्य में वृद्धि हो सकती है अतः सचेत रहे। भाइयो के साथ मन मुटाव की स्थिति बन सकती है।

मिथुन लग्नराशि (Gemini) :➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च तक:- ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि वालों को धन सम्बन्धी मामलो में सफलता मिलने के योग रहेंगे। प्रेमी वर्ग के जातको को इस सप्ताह अच्छे परिणाम मिल सकते है। छात्र वर्ग के लिए यह सप्ताह सफलता देने वाला रहेगा। सप्ताह के मध्य में भाग्य का साथ मिलने से कोई रुका कार्य आगे बढ़ सकता है। धन की स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में मनवांछित फल प्राप्त हो सकते है। पारिवारिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। सेहत को लेकर कोई समस्या हो सकती है। इस सप्ताह वाहन इत्यादि आराम से चलाये।

कर्क लग्नराशि (Cancer):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च तक:- ॐ इस सप्ताह कर्क राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। व्यापारिक वर्ग के लोगों को इस सप्ताह अधिक परिश्रम तथा भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। अगर आप किसी के साथ पार्टनरशिप में कार्य करते है तो थोड़ा सतर्क रहे। इस सप्ताह धन का उधार देने से बचे। जीवनसाथी के साथ मन मुटाव की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। आपकी कठोर वाणी के चलते आपसी सम्बन्ध बिगड़ सकते है अतः सोचसमझ कर वार्तालाप करे।

सिंह लग्नराशि (Leo): ➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च तक:- ॐ इस सप्ताह सिंह राशि वालों को शुरूआती दिनों में कुछ शारीरिक तकलीफ परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र के लिहाज से सप्ताह आपको अच्छे फल प्रदान करेगा। इस सप्ताह नए व्यापारिक अनुबंध स्थापित हो सकते है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे जातको को अच्छे समाचार मिल सकते है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने की उम्मीद है। इस सप्ताह पत्नी तथा प्रेमिका के ऊपर धन खर्च हो सकता है। ससुराल पक्ष से सहयोग तथा लाभ मिल सकते है। व्यर्थ के कार्यो से दूर रहे। यात्रा के योग बन सकते है।  

कन्या लग्नराशि (Virgo):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च तक:- ॐ इस सप्ताह कन्या राशि वालों को धन लाभ सम्बन्धी मामलों में कुछ अवरोध मिल सकते है। संतान के विषय में इस सप्ताह आप कुछ चिंतित हो सकते है। व्यापारिक वर्ग के लोगो को इस सप्ताह अच्छे लाभ मिल सकते है। सेहत से सम्बंधित मामलों में सप्ताह उतार चढ़ाव वाला रहेगा। इस सप्ताह आपको रुका तथा अटका हुआ पैसा मिलने के योग रहेंगे। इस सप्ताह विद्यार्थी वर्ग को अधिक परिश्रम के उपरांत अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते है। क्रोध पर संयम रखे। पिता तथा पिता तुल्य जनों से वैचारिक मतभेद संभव है। यात्राएं हो सकती है।

तुला लग्नराशि (Libra):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च तक:- ॐ इस सप्ताह तुला राशि वालों को व्यापार से सम्बंधित अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते है। आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने के योग बने रहेंगे। नौकरीपेशा वर्ग को तरक्की मिल सकती है तथा व्यापारी वर्ग के लोग कुछ नए कार्य के बारे में विचार कर सकते है। नए लोगो से मुलाकात फायदेमंद हो सकती है। सेहत का ध्यान रखे आखों तथा नसों से सम्बंधित कोई परेशानी आपको हो सकती है। रुका धन प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च तक:- ॐ इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों को शिक्षा से सम्बंधित क्षेत्रों में सफलता की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह आलस्य में वृद्धि हो सकती है। भाई बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर बनाये रखे। कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ प्राप्त होंगे। कार्यो में मनोकुल परिणाम प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। धन को लेकर स्थितियां पहले से और अधिक मजबूत होती नज़र आ सकती है। स्वास्थ्य की स्थिति उत्तम बनी रहेगी। इस सप्ताह उपहार और सम्मान की प्राप्ति के योग बन सकते है।

धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च तक:- ॐ इस सप्ताह धनु राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ उलझने आ सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ तालमेल बना कर चले। जीवनसाथी का स्वास्थ्य दिक्क़ते पैदा कर सकता है। नौकरी कर रहे जातको के लिए समय अच्छा बना रहेगा तथा कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल कर सकते है। संतान संबंधी कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। धन को लेकर स्थितियां अच्छी होती नज़र आएगी। अचानक धन लाभ की प्राप्ति के योग रहेंगे। 

मकर लग्नराशि (Capricorn):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च तक:- ॐ इस सप्ताह मकर राशि वालों में क्रोध तथा चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कार्यो को लेकर स्थितियां अच्छी बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह आपके कार्यो का प्रसार संभव है। उच्च अधिकारियों की ओर से आपके काम की प्रशंसा होगी। छात्रों के लिए सप्ताह मिले जुले फल देने वाला रहेगा। इस सप्ताह सेहत से जुडी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। इस सप्ताह चोट लगने की आशंका बन रही है अतः सचेत रहे। सप्ताह का अंतिम भाग आपको धन का लाभ करा सकता है।

कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च तक:- ॐ इस सप्ताह कुंभ राशि वालों को नौकरी से सम्बंधित भाग दौड़ बनी रह सकती है। धन सम्बन्धी मामलों में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते है। सेहत का ध्यान रखे, किसी प्रकार शल्य चिकित्सा संभव है। वाहन चलाते समय सतर्कता अनिवार्य है। इस सप्ताह आपके स्वभाव में उग्रता बढ़ सकती है। व्यापारी वर्ग को लाभ मिलने के आसार बनेगे। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए समय अच्छा व्यतीत हो सकता है।

मीन लग्नराशि (Pisces):➤  कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च तक:- ॐ इस सप्ताह मीन राशि वालों को धन लाभ की प्राप्ति हेतु अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। प्राप्त हो रहे लाभों में इस सप्ताह आपको कुछ व्यवधान मिल सकते है। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम तथा भाग दौड़ बनी रह सकती है। सरकारी कार्यो मै चल रही परेशानी समाप्त होगी। यात्राओं के कारण शरीर में थकावट हो सकती है। धार्मिक कार्यो में भाग ले सकते है। इस सप्ताह संतान की और से परेशानी मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखे पेट से सम्बंधित कोई विकार आपको परेशान कर सकता है
 
Kalashantijyotish (कलाशांति ज्योतिष) 
Call: - +91-6261231618 
http://www.kalashantijyotish.com

Created On :   19 March 2020 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story