न्यू बाइक: 2025 Honda CB150 Verza नए कलर में हुई लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

- नई बाइक के टैंक पर रेड कलर की फिनिश है
- इसमें व्हाइट कलर का होंडा लोगो दिया गया है
- इस बाइक में 149.15cc का एयर-कूल्ड इंजन है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की दिग्गज दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा (Honda) ने इंडोनेशिया में अपनी अपडेटेड 2025 सीबी150 वर्जा (2025 CB150 Verza) को लॉन्च कर दिया है। इसे नए कलर और बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसमें कई सारे बदलाव भी किए गए हैं, जिससे यह पहले की तुलना में काफी बेहतर हो गई है। इसमें थोड़ा बदला हुआ एग्जॉस्ट कवर डिजाइन दिया गया है। बाइक दो वेरिएंट में पेश की गई है, इसका अलॉय व्हील वेरिएंट रेड और स्पोक व्हील वेरिएंट ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा।
बात करें कीमत की तो, इसे 24,340,000 इंडोनेशियाई रुपिया की कीमत पर पेश किया गया है, जो एलॉय व्हील वेरिएंट के लिए लगभग 1.21 लाख रुपए (ऑन रोड) आता है। वहीं स्पोक व्हील वेरिएंट की कीमत 23,710,000 इंडोनेशियाई रुपिया है, जो लगभग 1.20 लाख रुपए (ऑन रोड) है।
2025 Honda CB150 Verza के फीचर्स
नई बाइक के टैंक पर रेड कलर की फिनिश है, जिसमें व्हाइट कलर का होंडा का लोगो दिया गया है। इसके अलावा, हेडलाइट सेक्शन, साइड पैनल, टेल सेक्शन और ग्रैब हैंडल सभी ब्लैक कलर में हैं। बाइक को ब्लैक कलर स्कीम में पेश किया गया है। बाइक अब बदला हुआ एग्जॉस्ट कवर डिजाइन भी दिया गया है।
इसके अलावा बाइक में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। इसमें अभी रेट्रो दिखने वाला गोल हेडलाइट दी गई है। इसके साथ ही स्कल्प्टेड टैंक और साधारण दिखने वाला टेल लाइट भी दिए गए हैं। इस बाइक में टेलिस्कोपिक फोर्क और ट्विन-रियर शॉक एब्जॉर्बर सेटअप है। वेरिएंट के आधार पर, राइडर या तो 17-इंच एलॉय व्हील सेटअप या 17-इंच स्पोक व्हील वाला चुन सकता है। इसमें फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम है।
इंजन और पावर
इस बाइक में 149.15cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 13.04PS का पावर और 12.73Nm का आउटपुट प्रदान करता है। इसमें 5-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ काम करता है।
Created On :   22 April 2025 6:34 PM IST