COVID-19 fight: MG मोटर इंडिया ने Hector एसयूवी को दिया एम्बुलेंस का रूप, मदद के लिए किए ये काम

COVID-19 fight: MG Motor India converts Hector SUV into ambulance
COVID-19 fight: MG मोटर इंडिया ने Hector एसयूवी को दिया एम्बुलेंस का रूप, मदद के लिए किए ये काम
COVID-19 fight: MG मोटर इंडिया ने Hector एसयूवी को दिया एम्बुलेंस का रूप, मदद के लिए किए ये काम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस संकट से पूरी दुनिया जूझ रही है, वहीं भारत में इससे बचाव के लिए 3 मई तक लॉकडाउन घोषित है। इस संकट की घड़ी में कई कंपनियां और सामाजिक संस्थाएं मदद के लिए आगे आई हैं। इस कड़ी में ब्रिटिश कंपनी MG (Morris Garages) Motor India (एमजी मोटर इंडिया) भी मदद का ​​हाथ बढ़ाया है। कंपनी ने भारत में अपने पहले वाहन के रूप में Hector (हेक्टर) को लॉन्च किया था, जो कि काफी पॉपुलर SUV है। अब कंपनी ने इस एसयूवी को एम्बुलेंस का रूप दिया है। 

MG Motor इंडिया ने हाल ही में वेंटिलेटर्स के प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए मैक्स वेंटिलेटर के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने Covid-19 की लड़ाई में 2 करोड़ रुपए दान दिए हैं। इसके अलावा कंपनी विभिन्न प्राधिकरण को 100 Hector SUVs दान में दे रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Mahindra Scorpio का BS6 मॉडल हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

10 दिन में बनाई एंबुलेंस
कोरोनावायरस से लड़ाई के विरुद्ध एमजी मोटर्स ने अहमदाबाद स्थित नटराज मोटर बॉडी बिल्डर्स के साथ मिलकर Hector का नया रूप दिया है। MG की इंजीनियरिंग टीम इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनी थी और इस पूरी प्रक्रिया में 10 दिन लगाए।

एंबुलेंस में दिए हैं ये जरूरी फीचर्स
कंपनी ने अपनी इस एसयूवी एंम्बुलेंस में हर जरूरी फीचर्स को शामिल किया है। इसमें ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ एक इंपोर्टेड ऑटोमेटिक लोडिंग स्ट्रेचर के अलावा 5 पैरामीटर मॉनिटर वाला दवाई का कैबिनेट, ज्यादा रोशनी की व्यवस्था और सायरन जैसे सुविधाएं भी दी गई हैं। इसके अलावा इस एम्बुलेंस में एम्पलीफायर के साथ बाकी लाइव सेविंग उपकरण और इन्वर्टर के साथ बैटरी और सॉकेट्स भी दिए गए हैं।

अब घर बैठे खरीद सकेंगे Honda की कार, शुरू की नई सर्विस

100 Hector नि:शुल्क
यही नहीं भारत में MG Motor कोविड-19 के संकट को दूर करने के लिए 100 Hector नि:शुल्क प्रदान किया है। डॉक्टरों, चिकित्सा कर्मचारियों, पुलिस और स्थानीय सरकारी अधिकारियों की परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करने के लिए ये हेक्टर दी गई हैं। कंपनी ने अनुसार इन सभी एसयूवी को ईंधन और ड्राइवरों के साथ मुफ्त उपलब्ध कराया गया है।

Created On :   1 May 2020 10:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story