Japan Open 2026: पीवी सिंधु ने जापान ओपन के सेमीफाइनल में बनाई जगह, नोआमी ओकुहारा ने वॉकओवर दिया

पीवी सिंधु ने जापान ओपन के सेमीफाइनल में बनाई जगह, नोआमी ओकुहारा ने वॉकओवर दिया
भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल में उन्हें पूर्व वर्ल्ड चैंपियन नोआमी ओकुहारा ने वॉकओवर दे दिया।

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल में उन्हें पूर्व वर्ल्ड चैंपियन नोआमी ओकुहारा ने वॉकओवर दे दिया। बता दें कि वॉकओवर का मतलब बिना खेले मिलने वाली जीत होता है।

यह बीते तीन साल में पहली बार है जब सिंधु ने किसी सुपर-750 टूर्नामेंट के अंतिम चार में जगह बनाई है। इससे पहले वे साल 2023 में डेनमार्क ओपन के टॉप-4 में पहुंची थीं।

सिंधु इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रही हैं। यह 2026 का उनका तीसरा सेमीफाइनल है। सीजन से पहले उनकी वर्ल्ड रैंकिंग 18 थी, लेकिन लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर अब वह नौवें स्थान पर पहुंच गई हैं।

सेमीफाइनल में सिंधु से होगा मुकाबला

सेमीफाइनल में सिंधु की टक्कर चीन की चेन युफेई से होगा। युफेई इस समय दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल दक्षिण कोरिया की सिम यू जिन को 21-10, 21-12 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। हेड टू हेड की बात करें तो सिंधु और चेन के बीच अब तक 14 मुकाबले हुए हैं, जिनमें चीनी खिलाड़ी 8 मैच जीते हैं। वहीं सिंधु को 6 में जीत मिली है।

बीते 5 मैचों की बात करें तो सभी में चेन ने सिंधु को पटखनी दी है। ऐसे में सेमीफाइनल जीतकर सिंधु हार के सिलसिले को तोड़ना चाहेंगी। साथ ही उनकी कोशिश तीन साल बाद किसी सुपर-750 टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने की होगी।

Created On :  

Tags

Next Story