Badminton World Championships 2026: बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर हुईं पीवी सिंधु, चीन की वांग झी यी ने हारकर टूटा छठा मेडल जीतने का सपना

डिजिटल डेस्क, भोपाल। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रही बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु बाहर हो गई हैं। उन्हें राउंड ऑफ 16 मैच में चीन की वांग झी यी ने 11-21, 21-15, 17-21 से मात दी।
एक घंटे 28 मिनट चले इस मुकाबले में चीनी शटलर क्रैप्स से परेशान नजर आईं। लेकिन, इसके बावजूद वो भारत की स्टार शटलर से हार गईं। इसके साथ ही सिंगल्स कैटेगरी में भारत की चुनौती का अंत हो गया। सिंधु से पहले आयुष को इंडोनेशिया के अल्वी फरहान ने 21-19, 21-11 से हरा दिया।
यह भी पढ़े -'मुझे थोड़ा और सब्र रखना चाहिए था', बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर होने के बाद बोलीं पीवी सिंधु
छठा मेडल जीतने का सपना टूटा
9वीं वरीयता प्राप्त पीवी सिंधु को चीन के खिलाड़ियों के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में लगातार 8 जीत के बाद मिली पहली हार है। इसी के साथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में उनका छठा मेडल जीतने का सपना टूट गया।
वहीं, मेंस डबल्स में भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने जीत दर्ज की। भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के जुनैदी अरिफ और रॉय किंग याप को 21-23, 21-19, 21-17 से हराया। विमेंस डबल्स में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने राउंड ऑफ 16 में जापान की 7वीं सीड रिन इवानागा और की नाकानिशी को सीधे गेम में 21-16, 21-12 से हराया।
Created On :   20 Aug 2026 11:14 PM IST







