Indonesia Open 2026: पीवी सिंधु का शानदार प्रदर्शन, इंडोनेशिया ओपन के दूसरे राउंड में बनाई जगह, थाईलैंड की ओन्गब्रामंगफान को दी मात

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 का अपना पहला मुकाबला जीत लिया है। थाईलैंड की बुसानन ओन्गब्रामंगफान के खिलाफ हुए इस मैच में उन्होंने 25-23, 21-16 से जीत दर्ज की।
यह भी पढ़े -तृप्ति मुर्गंडे दक्षिण एशियाई खेलों में जीते 5 गोल्ड, कॉमनवेल्थ गेम्स में भी देश को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल
51 मिनट चले इस मैच की शुरुआत में सिंधु को थोड़ा संघर्ष करना पड़ा। बुसानन ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। हालांकि इसके बाद भी सिंधु ने इस गेम को 25-23 से अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में उन्होंने और अच्छा प्रदर्शन किया और 21-16 से जीत हासिल कर ली।
मालविका और किदांबी श्रीकांत हारे
वहीं, भारत की मालविका बनसोड़ एक अन्य मैच में थाईलैंड की पोर्नावी चोचुवोंग से बुरी तरह हार गईं। केवल 39 मिनट चले इस मुकाबले में मालविका को 21-12, 21-10 से हार का सामना करना पड़ा।
मेंस सिंगल्स में भारत के किदांबी श्रीकांत को भी हार का सामना करना पड़ा। जापान के युशी तनाका ने उन्हें बुरी तरह मात दी। उन्होंने केवल 37 मिन में श्रीकांत को 21-19, 21-15 से हराया।
बता दें कि इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन का लेवल-1 टूर्नामेंट है। 1982 से खेले जा रहे इस टूर्नामेंट में दुनिया के शानदार बैडमिंटन खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।
Created On :   2 Jun 2026 9:14 PM IST












